{"_id":"597eec6b4f1c1b05588b4ccf","slug":"protest-in-kota-to-demand-cctv-in-goshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला से गायब हो रही गायें, सीसीटीवी लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला से गायब हो रही गायें, सीसीटीवी लगाने की मांग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौशाला से गायब हो रही गायों को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर आज गुस्साए लोगों ने पार्षद के नेतृत्व में प्रदर्शन कर यहां सीसीटीवी लगाने की मांग की।
दरअसल, शिक्षा नगरी कोटा में गाय को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कोटा नगर निगम पर लोग गौ तस्करी का आरोप लगा रहे हैं। निर्दलीय पार्षद के द्वारा पिछले दिनों हुई बोर्ड मीटिंग में गौशाला से गायब हुई 3115 गायों का हिसाब मांगने पर हुए हंगामे के बाद आज नगर निगम के बाहर प्रदर्शन किया गया। निर्दलीय पार्षद मोहम्मद हुसैन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में गौसेवा से जुड़े अन्य संगठन भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि निगम कर्मचारी गौशाला में ज्यादा आंकड़े दिखाकर या तो पैसों का भ्रष्टाचार कर रहे हैं या फिर तस्करों को गाय बेची जा रही हैं। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने गौशाला में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।