{"_id":"594a25f24f1c1b744c8b45c0","slug":"prisoners-celebrated-international-yoga-day-in-kota-central-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः कैदियों व कोचिंग छात्रों ने भी किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः कैदियों व कोचिंग छात्रों ने भी किया योग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
कोटा सेंट्रल जेल में योग करते कैदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोटा के सेंट्रल जेल के कैदियों ने भी योग आसन किए। साथ ही बंदियों को बुरी अदतों को त्यागने का भी संकल्प दिलाया गया। वहीं, कोचिंग संस्थानों के स्टूडेंट्स ने भी योग किया।
जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन की ओर से जेल के सेंट्रल हाॅल में बंदियों के लिए योग करने की व्यवस्था की गई थी। जहां योग गुरू की मदद से बंदियों ने योगासन सीखे। इधर, महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित हुए योग शिविर में भी सैंकड़ों की तादाद में लोगों ने एक साथ योग किया। सुबह साढ़े 6 बजे से लोगों का स्टेडियम पहुंचना शुरू हुआ और उसके बाद 7 बजे से एक साथ योग क्रियाओं के आसन सीखे।
इस योग दिवस में युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने योगासन किया। सांसद ओम बिरला, विधायक संदीप शर्मा, महापौर महेश विजय, संभागीय आयुक्त,एसपी और आईजी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी इस योग दिवस में शामिल हुए।
विज्ञापन
स्टेडियम के विशाल प्रांगण योग करने वालों की पंक्ति से भरा नजर आया। वहीं कोचिंग संस्थानों में भी योग दिवस के मौके पर स्टूडेंट्स ने भी योग किया। सैंकड़ों की तादाद में एक साथ स्टूडेंट्स ने योग क्रियाऐं की।
योग दिवस पर संदेश दिया गया कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक हैं मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है, विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने करता है।