{"_id":"596b76684f1c1bec2a8b4ef2","slug":"presidential-election-yesterday-mla-did-the-trial","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव: रिहर्सल में की चूक, मिली नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति चुनाव: रिहर्सल में की चूक, मिली नसीहत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
देश के 14वें राष्ट्रपति के लिए 17 जुलाई को चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति पद के लिए कल होने वाले चुनावों मे मद्देनजर राजस्थान में भाजपा ने आज जयपुर में रिहर्सल की। इस दौरान चार विधायक ऐसे थें जो मतदान की रिहर्सल के दौरान ही गलती कर बैठे। इन्हें पार्टी ने तरीका समझाया और कल मतदान के दौरान चूक नहीं करने की नसीहत दी।
जयपुर में सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर आठ में भाजपा विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान का रिहर्सल किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मतदान करने के तरीके की जानकारी दी, ताकि कोई चूक नहीं हो। इसके बाद भी चार विधायक मतदान करते समय गलती कर बैठे। बताया जा रहा है कि इन्होंने भाजपा उम्मीदवार के नाम के आगे सही ढंग से निशान नहीं लगाया। इस दौरान सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद थी।
बाद में पार्टी के आला पदाधिकारियों ने इन्हें पूरी प्रक्रिया के बारे में समझाया। इस दौरान इन्हें नसीहत भी दी गई कि वे कल मतदान के दौरान आज की गई गलती को नहीं दोहराए। भाजपा ने भी अपने विधायकों और सांसदों के लिए एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद के पक्ष में मतदान के लिए व्हिप जारी की है।

गहलोत करेंगे गुजरात में मतदान
election logo
उधर, कांग्रेस ने भी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां की। प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें चुनाव संबंधी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने यूपीए प्रत्याशी मीरा कुमार के पक्ष में मतदान के लिए व्हिप भी जारी की है।
राजस्थान में विधायकों के मतदान के लिए राजस्थान विधानसभा में व्यवस्था की गई है। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात में मतदान की अनुमति मिली है। ऐसे में जयपुर में 199 विधायक मतदान करेंगे।