फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Preparing to file a case after getting BJP MLA's photo viral in rajasthan

BJP MLA का फोटो वायरल होने के बाद मामला दर्ज कराने की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Wed, 20 Dec 2017 05:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 20 Dec 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
Preparing to file a case after getting BJP MLA's photo viral in rajasthan
विधायक की ओर से पेश किया गया प्रार्थना पत्र - फोटो : amar ujala
राजस्थान में तिजारा से बीजेपी के एमएलए ने उनकी फोटो वायरल करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की तैयारी कर ली है। एलएलए ने थाने में इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, अलवर के तिजारा से एमएलए मामन सिंह यादव की फोटो पिछले दिनों लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इस फोटो में मुख्यमंत्री ने विधायक के कंधे पर हाथ रखा हुआ था। जबकि लोगों द्वारा इस फोटो को अलग-अलग तरीके से वायरल किया जा रहा था। फोटो को वायरल करने के लिए सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म का इसके लिए उपयोग किया गया। इस पर आज विधायक मामन सिंह यादव ने आईटी एक्ट में मामला दर्ज करने के लिए एक प्रार्थना पत्र थाने में सौंपा है।
विज्ञापन

ये सब लिखा है प्रार्थना पत्र में

Preparing to file a case after getting BJP MLA's photo viral in rajasthan
मामन सिंह यादव
विधायक मामन सिंह यादव ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर टपूकड़ा थाने में प्रार्थना पत्र दिया। यहां टपूकड़ा में सब इंस्पेक्टर होने के कारण मामले को तिजारा थाने में रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि तिजारा थाना अधिकारी जयपुर गए थे, जिसके कारण मामला दर्ज नहीं हो सका। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही थानाधिकारी तिजारा पहुंचेंगे तो आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा।

प्रार्थना पत्र में विधायक मामन सिंह यादव ने लिखा है कि असामाजिक तत्वों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से फोटोशॉप के जरिये फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया। ऐसे में विधायक ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed