{"_id":"59944d904f1c1bed688b465c","slug":"preparations-start-ahead-of-prime-minister-s-visit-of-udaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम के दौरे को ऐतिहासिक बनाने में जुटी सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के दौरे को ऐतिहासिक बनाने में जुटी सरकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 16 Aug 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
Narendra modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 29 अगस्त को प्रस्तावित उदयपुर दौरे को लेकर राज्य सरकार, प्रशासन और भाजपा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी इस दिन यहां किशनगढ़-अहमदाबाद सिक्स लेन परियोजना का शिलान्यास व आईआईएम उदयपुर के भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उदयपुर के चित्रकूट नगर स्थित खेलगांव में सभा को संबोधित करेंगे।
उनके इस दौरे की तैयारियों को लेकर बुधवार को उदयपुर के भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई जिसमें राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, परिवहन मंत्री यूनुस खान, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी और उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री धनसिंह रावत सहित संभाग के सभी सांसद, विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रधान और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक के दौरान पोलिंग बूथ तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।
गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि सभी जिलों में अपने स्तर पर तैयारी होगी जिसकी पूरी माॅनिटरिंग भी रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे उदयपुर संभाग के सभी छह जिलों में जिलेवार बैठक में जाने की कोशिश करेंगे और अधिक से अधिक कार्यकर्ता व जनता को इस कार्यक्रम में लाने का प्रयास किया जाएगा।

Trending Videos
उदयपुर के साथ प्रदेश को भी मिल सकती हैं सौगातें
बैठक में मौजूद गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया और परिवहन मंत्री युनुस खान
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री मोदी प्रवास के दौरान प्रदेश को कई सौगातें दे सकते हैं।
बैठक के बाद परिवहन मंत्री यूनुस खान ने इस दौरे को प्रदेश के सड़क एवं परिवहन के मामले में ऐतिहासिक बताया, साथ ही कहा कि गंगापुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, उदयपुर बाइपास से लेकर रतनपुर तक बनने वाली 6125 करोड़ की सिक्स लेन योजना सहित कुल 28 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भी दौरे को लेकर पूरी तैयारी करने की बात कही। इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी के साथ केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे।