{"_id":"593548474f1c1b361d9c7c4c","slug":"pratap-singh-khachariyawas-alleged-to-ashok-parnami","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का पलटवार कहा, परनामी को मिलना चाहिए गोल्ड मैडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का पलटवार कहा, परनामी को मिलना चाहिए गोल्ड मैडल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतापसिंह खाचारियावास
- फोटो : File
मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की ओर से कांग्रेस पर कसे तंज का जबाव कांग्रेस ने मंगलवार को दिया। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि परनामी को झूठ बोलने के लिए गोल्ड मैडल मिलना चाहिए।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचारियावास ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि कुछ ही दिन पहले परनामी अपने स्वयं के विधानसभा क्षेत्र आदर्श नगर में पानी की टंकी का उदघाटन करने गए तो वहां महिलाओं ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई जिसके बाद परनामी को बिना उदघाटन किए उलटे पांव लौटना पडा। परनामी भाजपा के केन्द्र सरकार की तीन वर्ष की झूठी उपलब्धियां जनता को बता रहे हैं तथा झूठे आंकडे प्रस्तुत करके कांग्रेस के 55 वर्ष के विकास को भाजपा के तीन वर्ष की उपलब्धि दर्शा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वास्तविकता में आज राशन कार्ड पर गेंहू मिलना बंद हो गया है, गरीब भूख व महंगाई से परेशान है, व्यापारियों के व्यापार व काम-धंधे बंद हो गए, जीडीपी घटकर 2.5 प्रतिशत से कम हो गई है जिसका मुख्य कारण नोटबंदी माना गया है। जीडीपी कम होने के साथ ही पूरे देश में लघु उद्योग-धंधे बंद हो गए, मनी ट्रांजक्शन रूकने से निर्माण कार्य और प्रोपर्टी बिजनेस पूरी तरह से फेल हो गया है, रोटी और रोजगार को लेकर आम आदमी सघर्ष कर रहा है।