फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pranamani launches water tank

इन कॉलोनियों को मिलेगा अब भरपूर पानी

Sat, 27 May 2017 05:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 May 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
Pranamani launches water tank
लोकार्पण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के पास स्थित गांव जामडोली एवं आस-पास विकसित कालोनियों में पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए क्षेत्रीय विधायक  अशोक परनामी ने शनिवार को 5 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी  का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुराने जलाशय के पास ही नया उच्च जलाशय क्षमता 5 लाख लीटर का निर्माण कर जलापूर्ति से जोड दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव जामडोली एवं आस-पास विकसित कालोनियों में पेयजल आपूर्ति में सुधार के साथ-साथ केशव पार्क, श्रीराम विहार, पन्त विहार, पटेल नगर, देराउर नगर, अगावली विहार तथा शताब्दी नगर में भी पाइप लाइन डालकर पेयजल आपूर्ति से जोडा गया है। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि 10 इंच पुरानी सीमेन्ट राइजिंग पाइप लाइन को वितरण पाइप लाइन में बदलकर मालियों की ढाणी, जनकपुरी, राजपूतों की ढाणी को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। बल्लूपुरा के एक भू-तल जलाषय को पुर्नगठित योजना से जोड दिया गया है। दूसरे उंचाई पर स्थित भू-तल जलाशय के लिए एक नलकूप स्वीकृत हैं जिसका निर्माण शीघ्र करवाकर, जून-2017 मे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed