फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Politics Poonia will hold public meeting in Dungarpur today know about visits of BJP MP and MLA

Politics: सतीश पूनिया आज डूंगरपुर में करेंगे जनाक्रोश सभा, यहां देखें कहां होंगे सांसद और विधायकों के दौरे

Thu, 05 Jan 2023 11:12 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 11:12 AM IST
सार

राजस्थान बीजेपी ने गहलोत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश सभाओं में पार्टी के सीनियर नेताओं को उतार दिया है। दो दिन बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल समेत सांसद-विधायकों के दौरे तय किए हैं।

विज्ञापन
Politics Poonia will hold public meeting in Dungarpur today know about visits of BJP MP and MLA
पूनिया डूंगरपुर में करेंगे जनाक्रोश सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आदिवासी बाहुल्य जिले डूंगरपुर के चौरासी  विधानसभा क्षेत्र के सीमलवाड़ा में खेल मैदान पर दोपहर एक बजे बीजेपी की जनाक्रोश महासभा को संबोधित करेंगे। शाम को चार बजे पूनिया चौरासी में मंदिर दर्शन कर आदिवासी क्षेत्र में पॉलिटिकल मैसेज देंगे।

विज्ञापन


बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष छह जनवरी को डूंगरपुर में सुबह सात बजे हरि मंदिर साबला में दर्शन करेंगे। सुबह नौ बजे बेणेश्वर धाम में पदयात्रा महोत्सव और धर्मसभा में शामिल होंगे। दोपहर 12:15 बजे डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनाक्रोश महासभा को संबोधित करेंगे। दोपहर तीन बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष शामिल होंगे। शाम चार बजे डूंगरपुर में पार्टी के जिला मीडिया और सोशल मीडिया टीम से संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। शाम 4:30 बजे सतीश पूनिया डूंगरपुर में प्रेस वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष कटारिया बस्सी और बेगूं में करेंगे जनाक्रोश सभा...
बीजेपी ने कई सीनियर नेताओं के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश महासभाओं में दौरे तय किए हैं। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया और प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच गुरूवार को जयपुर के बस्सी में जनाक्रोश सभा को संबोधित करेंगे। गुलाबचंद कटारिया और विधायक गोपीचंद मीणा छह जनवरी को चित्तौड़गढ़ के बेगूं में जनाक्रोश सभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनेता राजेंद्र राठौड़ नवलगढ़, महुवा, लालसोट में करेंगे जनाक्रोश सभा...
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी गुरुवार को झुंझुनूं के नवलगढ़ और छह जनवरी को राजेंद्र राठौड़ के साथ विधायक और प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर दौसा के महुवा और लालसोट विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी की जनाक्रोश सभाओं को संबोधित करेंगे।

सांसद किरोड़ीलाल मीणा केशवरायपाटन में करेंगे जनाक्रोश सभा...
सांसद किरोड़ीलाल मीणा और प्रदेश मंत्री अशोक सैनी गुरुवार को बूंदी के केशवरायपाटन में जनाक्रोश सभा करेंगे। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी और विधायक अभिनेष महर्षि गुरुवार को बीकानेर के नोखा में बीजेपी की जनाक्रोश सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और सांसद दीया कुमारी छह जनवरी को जयपुर के सांगानेर में जनाक्रोश सभा करेंगे। जबकि तरुण चुग और विधायक निर्मल कुमावत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में जनाक्रोश सभा को संबोधित करेंगे।


केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और विधायक रामलाल शर्मा छह जनवरी को अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनाक्रोश सभा करेंगे। सांसद बाबा बालकनाथ और पूर्व मंत्री प्रेमसिंह बाजौर 6 जनवरी को झुंझुनूं के पिलानी और सूरजगढ़ में बीजेपी की जनाक्रोश सभाएं करेंगे। सांसद भागीरथ चौधरी और विधायक अविनाश गहलोत छह जनवरी को नागौर के जायल विधानसभा क्षेत्र में जनाक्रोश सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed