फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Politics: Modi cabinet reshuffle soon, 7 Bjp Mp are claimant from Rajasthan for central minister post

Politics: मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में राजस्थान से 7 सांसद दावेदार, 2-3 नए चेहरों को मिल सकती है जगह

Mon, 16 Jan 2023 08:14 AM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 08:14 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल के संकेत हैं। प्रदेश में 2023 नवंबर में विधानसभा चुनाव होने से सांसदों को मोदी की ड्रीम टीम में प्रतिनिधित्व बढ़ने की उम्मीदें हैं। राजस्थान के 7 से ज्यादा सांसदों ने इसके लिए दौड़ भाग और लॉबिंग तेज कर दी है।

विज्ञापन
Politics: Modi cabinet reshuffle soon, 7 Bjp Mp  are claimant from Rajasthan for central minister post
पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में राजस्थान से 7 सांसद दावेदार। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार


विज्ञापन
केंद्रीय कैबिनेट में एससी, एसटी, ओबीसी और महिला सांसदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही राजस्थान से जनरल-ब्राह्मण वर्ग से भी सांसद मंत्री बनाया जा सकता है। फिलहाल राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत (क्षत्रिय-राजपूत), भूपेंद्र यादव (ओबीसी), अर्जुनराम मेघवाल (एससी), कैलाश चौधरी (ओबीसी-जाट) वर्ग से केंद्रीय मंत्री हैं। इनके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला (वैश्य वर्ग-जनरल) से आते हैं। इस लिहाज से राजस्थान के कई और भी सांसदों को केंद्र सरकार में मंत्री पद मिल सकता है। राजस्थान से लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में कुल 28 बीजेपी सांसद हैं। लेकिन केंद्रीय मंत्री सिर्फ 4 हैं। इनमें गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव कैबिनेट मंत्री हैं। जबकि अर्जुनराम मेघवाल और कैलाश चौधरी राज्य मंत्री हैं। जबकि कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला लोकसभआ के स्पीकर पद पर हैं। इसलिए चुनावी साल में राजस्थान के कई सांसदों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

महिला सांसदों में दीया कुमारी, रंजीता कोली की मजबूत दावेदारी

मोदी मंत्रिमंडल में राजस्थान के राजसमंद से सांसद और जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य दीया कुमारी (राजपूत-जनरल) और भरतपुर से सांसद रंजीता कोली (एससी) प्रमुख दावेदार हैं। हालांकि महिला प्रतिनिधित्व के तौर पर दौसा से सांसद जसकौर मीणा का भी नाम चर्चाओं में है। लेकिन उनकी उम्र 75 साल से ज्यादा है।
विज्ञापन


किरोड़ीलाल मीणा, कनकमल कटारा,अर्जुनलाल मीणा दौड़ में आगे

आदिवासी समाज (एसटी) से आने वाले सांसदों में राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा का नाम सबसे ऊपर है। जिनका पूर्वी राजस्थान सहित मीणा वोट बैंक पर अच्छा प्रभाव है। जो राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में ट्राइबल वोट बैंक साधने के लिए अहम हो सकते हैं। बांसवाड़ा सांसद कनकमल कटारा और उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा भी मंत्री पद की रेस में शामिल हैं। बीजेपी के केंद्रीय नेताओं और आरएसएस में भी इनकी अच्छी पैठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपी जोशी, राहुल कस्वां भी दावेदार

चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी (ब्राह्मण-जनरल) और चूरू से सांसद राहुल कस्वां (जाट-ओबीसी) भी मंत्री पद के दावेदारों में शामिल बताए जाते हैं। जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ पूर्व में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री रह चुके हैं। पाली सांसद पीपी चौधरी और गंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल पूर्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल रह चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed