फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Politics: 88 Block congress president appointments in Rajasthan Pcc

Politics: राजस्थान कांग्रेस में 88 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां, 20 जिलों की दूसरी लिस्ट निकाली

Fri, 06 Jan 2023 01:54 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 01:54 PM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस ने 88 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां करते हुए संगठनात्मक नियुक्ति की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। अब तक 400 में से 188 BCC अध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। नियुक्तियों का दौर जारी रहेगा।
 

विज्ञापन
Politics: 88 Block congress president appointments in Rajasthan Pcc
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑफिस, जयपुर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को नियुक्तियां देते हुए 88 नामों की दूसरी लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है। पिछले ढ़ाई साल से पेंडिंग नियुक्तियों के काम को चुनावी साल की शुरूआत में तेजी से निपटाया जा रहा है। अभी कुल 400 में से 212 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां होना बाकी है। जिस पर काम चल रहा है। इसके बाद जल्द ही सभी 33 जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी। 
विज्ञापन


मंत्री-विधायकों, जिलाध्यक्षों की सलाह पर नियुक्तियां

 प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा के हाल ही में राजस्थान दौरे और तीन दिन तक फीडबैक के बाद जल्द ही ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों की बात कही गई थी। जिस पर इम्प्लीमेंटेशन करते हुए बुधवार को 100 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए। दो दिन बाद शुक्रवार को 88 और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी के प्रमुख नेताओं, मंत्री, विधायकों और जिलाध्यक्षों की सलाह पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ये नियुक्तियां की हैं। सबसे ज्यादा जयपुर में सबसे ज्यादा 19 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लगाए गए हैं।
विज्ञापन


जयपुर में 19 BCC अध्यक्ष  नियुक्त

आदर्श नगर में संजय कल्ला, रामगंज में गुलाम मुस्तफा, बगरू में राम अवतार शर्मा, जगतपुरा में कैलाशचंद मीणा, चाकसू में भरतलाल मीणा, माधोराजपुरा में पवन कुमार खरोल, दूदू में शिवजीराम खुरड़िया, फागी में किशनदत्त दाधीच, आंधी में श्रवण लाल गुर्जर, जमवारामगढ़ में रामधन बेनीवाल, नरहेड़ा में गोकुल आर्य, फुलेरा में पुष्पा मेघवाल, रेनवाल में श्रवण लाल डीडल, मानसरोवार में रतनलाल सैनी, सांगानेर में राजीव चौधरी, झोटवाड़ा सिटी में हरेंद्र पाल सिंह जादौन, विद्याधर नगर में बद्रीनारायण कुमावत, पावटा में महादेव यादव, विराट नगर में महेंद्र रतवाल BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागौर में 9 BCC अध्यक्ष नियुक्त

डीडवाणा में हिदायत खान, खाटू खुर्द में हेमाराम ढ़ाका, लाड़नूं सिटी में जयराम बुरड़क, लाड़नूं ग्रामीण में कानाराम मेघवाल, मकराना सिटी में नाथूराम मेघवाल, मकराना देहात में दिलीप सिंह चौहान, नागौर ए में अनूप चंद विश्नोई, मीठड़ी में गोपालराम गुर्जर, परबतसर में राजूराम मुंडलिया BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

जोधपुर में 7 BCC अध्यक्ष लगाए

डांग्यावास में भागीरथ गोदारा, बापिनी में दिलीप चौधरी, लोहावट में पुखराज मेघवाल, लूणी में महेंद्र सारण, छेराई में वीराराम सांखला, शेरगढ़ में मूलाराम BCC अध्यक्ष लगाए हैं।

सवाईमाधोपुर में 6 BCC अध्यक्ष लगाए

बामणवास में घनश्याम मीणा, बोनली में तुलसीराम गुर्जर, गंगापुर सिटी में नवीन खान, गंगापुर ग्रामीण में छोटेलाल व्यास, सवाईमाधोपुर सिटी में अनिल कुमार जैन, सवाईमाधोपुर ग्रामीण में घासीराम बैरवा BCC अध्यक्ष लगाए गए हैं।

चूरू में 5 BCC अध्यक्ष नियुक्त

सादुलपुर सिटी में सीताराम प्रजापत, सादुलपुर ग्रामीण में अशोक पूनिया, सरदारशहर सिटी में जितेंद्र राजवी, सरदारशहर ग्रामीण में ईशरराम डूडी, सुजानगढ़ सिटी में प्रदीप कुमार टोड़ी को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रतापगढ़ में 4 BCC अध्यक्ष 

धरियावद में घनश्याम पुरी गोस्वामी, लसाड़िया में मनोज उपाध्याय, अरनोद में कैलाशचंद भाटी, प्रतापगढ़ में दिग्विजय सिंह पुरावत BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।


राजसमंद में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त

भीम में अमर सिंह, देवगढ़ में नैना राम गुर्जर, खमनोर में केशर सिंह गौड़ राजपूत, नाथद्वारा में शंकर लाल जाट BCC अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।

सीकर में 4 BCC अध्यक्ष 

दांतारामगढ़ में सुरेश कुमार वर्मा, पलसाना में भींवाराम बाजिया, अजीतगढ़ में प्रमोद स्वामी, श्रीमाधोपुर में रामप्रकाश सैनी BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

बाड़मेर में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त
चौहटन में तिलोक चौधरी, सेड़वा में दीन मोहम्मद, बालोतरा में छगन जोगसन, पचपदरा में विक्रम सिंह को BCC अध्यक्ष लगाया गया है।

अजमेर में 3 BCC अध्यक्ष नियुक्त
सरवाड़ में श्यामलाल बैरवा, भिनाय में गिरधारी लाल गुर्जर, मसूदा में सलीम बाबू BCC अध्यक्ष  नियुक्त किए गए हैं।

करौली में 3 BCC अध्यक्ष  नियुक्त

हिंडौन सिटी में नरेश शर्मा, हिंडौन ग्रामीण में भरत सिंह डागुर, कैलादेवी में कुंजबिहारी जिन्दल BCC अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

टोंक में 3 BCC अध्यक्ष नियुक्त

अलीगढ़ में कमरूद्दीन खान, देवली में महादेव मीणा, पीपलू में जयनारायण मीणा को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अलवर में 2 BCC अध्यक्ष लगाए

कठूमर में सिब्बो गुर्जर, खेड़ली में कैलाशचंद मीणा BCC अध्यक्ष  बनाए गए हैं।

बांसवाड़ा में 2 BCC अध्यक्ष 

कुशलगढ़ में रजनीकांत खबिया, सज्जनगढ़ में भरत सिंह लबाना BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

भरतपुर में 2 BCC अध्यक्ष 

भरतपुर में दयाचंद पचौरी, सेवर में दीनदयाल जाटव BCC अध्यक्ष  बनाए गए हैं।

भीलवाड़ा में 1 BCC अध्यक्ष 

रायपुर में कुलदीप त्रिवेदी को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बूंदी में 2 BCC अध्यक्ष नियुक्त

बूंदी में प्रेम शंकर राठौड़ और तालेड़ा में रामकिरण मीणा को BCC अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है।

दौसा में 2 BCC अध्यक्ष 

बांदीकुई ए में रामेश्वर प्रसाद मीणा और बांदीकुई बी में खेमराज बैरवा BCC अध्यक्ष लगाए गए हैं।

श्रीगंगानगर में 2 BCC अध्यक्ष नियुक्त

सादुलशहर में अनंत राम कर्गवाल और मिर्जेवाला में लालचंद मेघवाल BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

सिरोही में 2 BCC अध्यक्ष लगाए

शिवगंज में राताराम रैबारी, सिरोही में तेजाराम मेघवाल को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उदयपुर में 2 BCC अध्यक्ष 

भींडर में खेमराज मीणा और वल्लभगढ़ में चंद्रप्रकाश मेनारिया को BCC अध्यक्ष  पद पर नियुक्ति दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed