फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   political crisis for bjp as it lost 2 mp-s and 1 mla in last one month

एक महीने में भाजपा ने खोए दो सांसद और एक विधायक,चुनावी दांव पेच भी अटके

Sun, 17 Sep 2017 10:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 17 Sep 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
political crisis for bjp as it lost 2 mp-s and 1 mla in last one month
फाइल फोटो
राजस्थान में भाजपा के लिए शायद 'अच्छे दिन' नहीं चल रहे हैं क्योंकि पिछले डेढ़ माह में यहां पार्टी ने अपने दो सांसद,एक विधायक और एक बड़े नेता को खो दिया है। शनिवार देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अलवर जिले के सांसद महंत चांदनाथ का बीमारी के चलते निधन हो गया।
विज्ञापन


61 वर्षीय चांदनाथ ने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के भंवर जितेन्द्र सिंह को हराया था। भंवर जितेन्द्र सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं। इससे पहले 9 अगस्त को अजमेर सांसद और किसान नेता सांवरलाल जाट का निधन हो गया था उसके 10 दिनों के भीतर  राज्य खाद्यी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व विधायक शंभूदयाल बडगूजर की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गत 28 अगस्त को ही भीलवाड़ा जिले मांडलगढ़ से विधायक कीर्ति कुमारी का स्वाइन फ्लू की बीमारी से निधन हो गया था। बीते 1 महीने में इस राजस्थान के 4 वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौत से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा गया है और अब दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस की इज्जत पर लगेगा दाव

political crisis for bjp as it lost 2 mp-s and 1 mla in last one month
अजमेर से पूर्व सांसद सचिन पायलट और अलवर के पूर्व सांसद भंवर जितेन्द्र सिंह
भले ही राजस्थान की दो लोकसभा सीटों से सांसद रहे भाजपा नेताओं का असामयिक निधन हो गया हो मगर उपचुनावों में कांग्रेस एक बार फिर से अपनी इज्जत बचाने का प्रयास करेगी। दरअसल अजमेर से सांसद रहे सांवरलाल जाट के निधन के बाद इस सीट पर कांग्रेस के सचिन पायलट चुनाव लड़ सकते हैं वहीं अलवर सीट से भंवर जितेन्द्र सिंह फिर से मैदान में उतर सकते हैं।

सचिन पायलट और भंवर जितेन्द्र सिंह दोनों ही कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद ही करीबी माने जाते हैं। हालांकि पिछली बार दोनों ही नेता अपनी अपनी सीटों से चुनाव हारे थे जहां एक तरफ सांवरलाल जाट ने सचिन पायलट को हराया तो वहीं दूसरी ओर महंत चांदनाथ ने भंवर जितेन्द्र सिंह को हराकर अलवर लोकसभा सीट पर अपना कब्जा जमाया था। देखने वाली बात ये होगी कि अब क्या फिर से कांग्रेस इन्हीं दो नेताओं पर उपचुनावों में अपना दाव खेलती है या नहीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed