{"_id":"599845934f1c1b850b8b49bd","slug":"political-activity-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की चुनौती, पीसीसी चीफ पायलट भी नहीं टिक पाएंगे यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की चुनौती, पीसीसी चीफ पायलट भी नहीं टिक पाएंगे यहां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राजस्थान प्रभारी अविनाश राॅय खन्ना ने कोर कमेटी की बैठक ली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर लोकसभा सीट को लेकर राजनीति सरगर्मियां तेज हो गई है। आज भाजपा के राजस्थान प्रभारी ने अजमेर में यहां उपचुनाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक ली।
अजमेर लोकसभा सीट से सांसद सांवरलाल जाट का पिछले दिनों निधन हो गया था। यहां उपचुनाव के लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है लेकिन, भाजपा और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी। आज भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश राॅय खन्ना ने एक निजी होटल में कोर कमेटी की बैठक ली। जिसमें अजमेर लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावों के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
बाद में मीडिया से बात करते हुए खन्ना ने कहा कि यहां प्रत्याशी का चयन सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श करके चुनाव कमेटी तय करेगी और उस पर अंतिम मुहर राष्ट्रीय नेतृत्व लगाएगा। एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि पीसीसी चीफ सचिन पायलट भी यदि प्रत्याशी बनकर उतरेंगे तो वह भाजपा के किसी भी प्रत्याशी के आगे टिक नहीं पाएंगे। खन्ना ने विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह में भी हाजिरी दी। उन्होंने मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन चैन की दुआ भी मांगी।