{"_id":"59688da44f1c1b83648b4e4e","slug":"police-will-monitor-by-dron-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस रखेगी आकाश से अपराधियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुलिस रखेगी आकाश से अपराधियों पर नजर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 14 Jul 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
ड्रोन कैमरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधियों की प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस अब आकाश से नजर रखेगी। इसके तहत पुलिस मुख्यालय ने अलवर पुलिस को भी एक ड्रोन कैमरा दिया है। अब ड्रोन से अलवर शहर सहित जिले की निगरानी की जाएगी।
ड्रोन की खास बात यह है कि यह एक से डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई से भी घटना की साफ तस्वीर ले सकता है। इसमें दिन और रात के फोटो के लिए अलग-अलग कैमरे लगे हुए हैं। ड्रोन से ली गई तस्वीरें अपराधी को सजा दिलाने में सबूत का काम करेगी। अलवर पुलिस को मिला करीब 32 लाख रुपए का यह ड्रोन कैमरा रिमोट से संचालित होगा। इसके पायलट और को-पायलट इसकी लोकेशन भी बदल सकेंगे। यह ड्रोन कैमरा मेला, त्यौहार और चुनाव में भी पुलिस के लिए मददगार साबित होगा। पुलिस मुख्यालय ने फिलहाल जयपुर सहित सभी संभाग मुख्यालय को एक-एक ड्रोन कैमरा भेजा है। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि अलवर में जयपुर ग्रामीण संभाग को मिले ड्रोन कैमरे का हेड क्वार्टर रहेगा। अलवर से जरूरत पड़ने पर ड्रोन को संभाग के अन्य जिलों सीकर, झुंझुनूं, दौसा व जयपुर ग्रामीण भेजा जाएगा।