फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police will decide today about gangster anandpal dead body

गैंगस्टर के शव को लेकर आज होगा निर्णय, जारी है विरोध

Thu, 29 Jun 2017 09:53 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
Police will decide today about gangster anandpal dead body
आनंदपाल सिंह।
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग के बीच पुलिस-प्रशासन उसके शव के अंतिम संस्कार को लेकर आज निर्णय लेगा।
विज्ञापन


परिजनों को शव के सबंध में पुलिस की ओर से दिए गए नोटिस की अवधि आज सुबह 11 बजे खत्म हो रही है। इससे पूर्व बुधवार को राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में एनकाउंटर जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए। वहीं चुरू के रतनगढ़ में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा।

 

Police will decide today about gangster anandpal dead body
मोर्चरी
रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में ही बीते चार दिन से गैंगस्टर आनंदपाल का शव रखा हुआ। शव का क्षरण हो रहा है इसलिए बुधवार को पुलिस प्रशासन ने आनंदपाल के परिजनों को शव लेने के लिए नोटिस दिया था।

इस दौरान भी पुलिस के अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा था। वहीं आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में उसके परिजन व ग्रामीण गांव के बाहर धरने पर बैठे हुए है। चुरू व नागौर में पुलिस के जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। साथ ही राज्य के आला अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed