{"_id":"58e786674f1c1bdc315b7c45","slug":"police-stoped-child-marriages-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अनजान' की सूचना ने बचाई नाबालिग की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अनजान' की सूचना ने बचाई नाबालिग की जिंदगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
child marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार भले ही कितने ही प्रयास करे लेकिन बाल विवाह की मानसिकता से अब तक ग्रामीण पीछा नहीं छुड़ा पाए हैं। सीकर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक अनजान व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने हस्तक्षेप पर नाबालिग का शादी रुकवाई और फिर वर और वधु वक्ष वालों को पाबंद कर दिया।
मामला सीकर के सदर थाना इलाके का है। इलाके के नाथावत पुरा गांव में रहने वाले महावीर प्रसाद बलाई के नाबालिग बेटे की शादी होनी थी। उसके घर में शादी की तैयारी को लेकर पूरे इंतजाम हो गए थे। मेहमानों का जमघट लगने लगा था। 6 अप्रेल को होने वाली इस शादी से ऐन वक्त पहले पुलिस इसकी भनक लगी। पुलिस बाल विवाह रुकवाने पहुंची पुलिस का लोगों ने विरोध भी किया और कार्रवाई को गलत बताया।
जानकारी के मुताबिक नाबालिग वर के बारे में किसी अनजान व्यक्ति ने चाइल्ड हैल्पलाइन को सूचना देकर बताया कि बाल विवाह करवाया जा रहा है। चाइल्ड हैल्पलाइन इस सूचना से हरकत में आई और फिर पुलिस तक मामले की जानकारी पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई के लिए महावीर प्रसाद के घर पहुंची। वहां बच्चे के जन्मतिथि की जांच की। जांच में नाबालिग पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए इस शादी को होने से पहले ही रुकवा दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वर व वधु पक्ष के लोगों को पाबंद कर दिया। गौरतलब है कि राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में अब भी चोरी छिपे बाल विवाह करवाए जाते रहते हैं। कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ जाती है।