फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   police seized more than 180 kg drug in pali

185 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त, तस्करों ने तोड़े टोल के बैरियर

Thu, 13 Jul 2017 10:14 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
police seized more than 180 kg drug in pali
फाइल फोटो।

तस्करों के हौंसले इन दिनों बुलंद है। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी लगभग प्रतिदिन डोडा-पोस्त से भरे वाहन राज्य में दौड़ रहें है।

विज्ञापन




बुधवार को डोडा-पोस्त से भरी दो कारों के बारें में पुलिस को जानकारी मिली। पाली के देसूरी के नजदीक कारों की पहचान होने पर पुलिस ने पहले तो कारों को रुकवान का प्रयास किया। लेकिन तस्कर कारों को भगा ले गए।
विज्ञापन



इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन वे रुके नहीं अपितु रास्ते में आने वाले टोल प्लाजा के बैरियर भी तोड़ दिए। इसके बाद तस्करों ने पुलिस से बचने के प्रयास में कारों को कच्चे रास्ते में उतार दिया लेकिन दोनों कार वहां फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद सभी तस्कर कारों को छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने एक कार से करीब 132 किलो डोडा पोस्त व दूसरी कार से 53 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। वहीं पुलिस अंदेशा जता रही है कि जब्त कार चोरी की हो सकती है। क्योंकि एक कार में से एक नंबर प्लेट भी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed