{"_id":"59c4d78d4f1c1bb0688b5d59","slug":"police-search-falhari-maharaj-ashram-in-alwar-and-found-this","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबा ने मीडिया को देख छिपाया मुंह, तलाशी में मिला यह सामान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा ने मीडिया को देख छिपाया मुंह, तलाशी में मिला यह सामान...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 22 Sep 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
फलाहारी महाराज अस्पताल में शिफ्टिंग के दौरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण के आरोपों से घिरे एक और बाबा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। राजस्थान के अलवर से संबंध रखने वाले फलाहारी महाराज के मधुसूदन आश्रम में पुलिस ने तलाशी ली। इस दौरान बाबा के गुप्त कमरे से पुलिस को बड़ी मात्रा में महिलाओं के आभूषण मिले हैं। वहीं एक लैपटॉप सहित अन्य सामान भी पुलिस ने जब्त किया है।
गौरतलब है कि फलाहारी महाराज पर बिलासपुर की एक लॉ-इंटर्न की छात्रा ने यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद से बाबा अलवर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है। बाबा को आज ही आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
शिफ्ट करने के दौरान फलाहारी महाराज ने मीडिया को देखकर अपने मुंह को चादर से ढक लिया। बाबा का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

कभी भी धर सकती है पुलिस
आश्रम के बाहर पुलिस बल
इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि फलाहारी महाराज को कभी पुलिस हिरासत में ले सकती है। हालांकि अलवर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश के नेतृत्व में बाबा से हल्की पूछताछ अस्पताल में ही कर ली गई है।
वहीं दूसरी ओर पीड़िता को आज एक बार पुन: बाबा के मधुसूदन आश्रम ले जाकर फिर से तस्दीक कराई गई है। फलाहारी महाराज की संभावित गिरफ्तारी को देखते हुए उनके भक्तों का मधुसूदन आश्रम व अस्पताल के बार जमावड़ा लगा हुआ है। जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।