जनाजे के लिए पुलिस ने जारी किए 200 पास, प्रत्येक व्यक्ति पर रहेगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के रामगंज में बीते शुक्रवार की रात्रि को हुए बवाल के बाद आज भी कर्फ्यू जारी है। बवाल में मारे गए युवक आदिल को आज सुपर्द-ए-खाक किया जाएगा।वरविवार देर रात्रि तक चले समझाइश के बाद परिजन आदिल का अंतिम संस्कार करने को तैयार हो गए थे।
इसके बाद आज मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के जनाजे में कौन-कौन सम्मलित हो रहा है, पुलिस-प्रशासन इस पर निगाह रखे हुए है।
चूकिं सबंधित थाना क्षेत्र में कर्फ्यू है, इसलिए पुलिस ले जनाजे में सम्मलित होने वाले लोगों के लिए पास जारी किए है। जानकारी के अनुसार पुलिस-प्रशासन की ओर से करीब 200 पास जारी किए गए हैं।
हालातों को परख कर्फ्यू की होगी समीक्षा
वहीं आला आधिकारियों के अनुसार आदिल के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्फ्यू की समीक्षा की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि आज शाम तक कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है।
हालांकि कर्फ्यू को मंगलवार सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया था। इससे पूर्व देर रात्रि तक मंत्री युनूस खान की उपस्थिति परिजनों को समझाइश का दौर चलता रहा।