फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   police recovered d freezer in ladnun whic was carried to put anandpals body

नहीं हुआ गैंगस्टर का अंतिम संस्कार, दबाव बनाने के लिए प्रशासन ने उठाए ये कदम

Sun, 02 Jul 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
police recovered d freezer in ladnun whic was carried to put anandpals body
- फोटो : Amar Ujala
गैंगस्टर आनंदपाल का अंतिम संस्कार आज नवें दिन भी नहीं हो सका। परिजनों पर उसका अंतिम संस्कार के लिए दबाव बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का शव पैतृक गांव सांवराद स्थित उसके आवास पर रखा हुआ है। यह शव सामान्य स्थिति में है और उसमें अब संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। इस बीच उसके परिजनों ने डी फ्रीज का इंतजाम करने का प्रयास किया, जिसे प्रशासन ने रोक दिया। दरअसल उसके शव को सुरक्षित रखने के लिए लाडनूं में गुपचुप तरीके से एक आॅटो में ले जाए जा रहे डी फ्रिज को भी पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान जब्त कर लिया। पुलिस की सख्ती के कारण शव को सुरक्षित रखने के लिए बर्फ भी नहीं पहुंच पा रही है। 
विज्ञापन


गांव में आने—जाने के रास्ते में चार जगह पर खाइयां खोदी गई हैं ताकि अवांछित लोगों का प्रवेश गांव में रोका जा सके। सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए जिला कलेक्टर ने जिले में में इंटरनेट पर पाबंदी की सीमा को भी 24 घंटे और बढ़ा दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यह तमाम सख्ती आनंदपाल का अंतिम संस्कार के लिए परिजनों पर दबाव बनाने के लिए की जा रही है। दूसरी तरफ आनंदपाल के परिजन अभी भी अपनी मांगों पर अड़े हुए है। परिजन आनंदपाल एनकाउंटर और इससे पहले बीकानेर जेल में उस पर हुए हमले की जांच सीबीआई से कराने, आनंदपाल के रिश्तेदारों पर से मुकदमें वापस लेने, उसके भाइयों को अंतिम संस्कार में भाग लेने की मंजूरी देने की मांग पर अड़े हुए है। गौरतलब है कि इस गैंगस्टर का एनकाउंटर 25 जून को चूरू जिले के मालासर में हुआ था। 

ड्रोन कैमरे से हो रही है आनंदपाल सिंह के घर की निगरानी!

police recovered d freezer in ladnun whic was carried to put anandpals body
आनंदपाल सिंह
सांवराद में आज ड्रॉन कैमरे से नजर रखी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस दौरान ड्रोन को आनंदपाल सिंह के घर के उपर उड़ा कर वहां मौजूद लोगों के बारे में जानकारी जुटाई है।

शाम को पुलिस की ओर से आनंदपाल सिंह के परिजनों को एक और नोटिस दिया है। इस नोटिस में उन पर धारा 144 तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, आनंदपाल के शव से संक्रमण का खतरा होने की आशंका है। इसके चलते उन्हें शव का अंतिम संस्कार करने का नोटिस दिया गया है। ये नोटिस नहीं लेने पर उसके घर पर चस्पा कर दिया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed