{"_id":"591a79a24f1c1bfc71f22a73","slug":"police-raid-at-hotels-in-pushkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थराज पुष्कर के होटलों में मचा अचानक हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थराज पुष्कर के होटलों में मचा अचानक हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 16 May 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी पुष्कर में मंगवार सुबह अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पुष्कर के जमनी कुंड रोड पर स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भांडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने होटल से देह व्यापार में लिप्त दो युवतियों सहित तीन युवकों को पीटा एक्ट में हिरासत में लिया है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। डिप्टी राजेश वर्मा के नेतृत्व में हुई इस पुलिस कार्रवाई के बाद पुष्कर के होटलों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि पुष्कर में बाहर से कॉल गर्ल्स बुलाकर देह व्यापार किया जा रहा है। गौरतलब है कि स्थानीय पुलिस पर भी इस धंधे को संरक्षण देने के आरोप लगते रहें है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब समय—समय पर होटलों में जांच की जाएगी व आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।