महिला कांस्टेबल के साथ एसएचओ की शर्मनाक हरकत, दंग रह गए अधिकारी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन पुलिस महकमे में ही यदि महिलाओं की सुरक्षा खतरे में हो तो महिला सुरक्षा का क्या होगा।
ऐसा ही कुछ राजस्थान के जालौर जिले में हुआ है। यहां के जसवंतपुरा थाना प्रभारी के दो आॅडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल है, जो पुलिस महकमे की काफी किरकिरी करा रहे हैं। इन आॅडियो में थाना प्रभारी पूनमसिंह एक महिला कांस्टेबल से बातचीत कर रहे हैं और उस पर मिलने के लिए दबाव बना रहे है।
वहीं ये आशिक मिजाज एसएचओ जबरदस्ती महिला की फोटो की तारीफ करते हुए सुनाई दे रहे है कि आपका गजब का फोटो है। यहीं नहीं एसएचओ साहब महिला कांस्टेबल के लिए शायरी करते हुए भी सुनाई दे रहें कि "राह में कितने ही कांटे क्यों न आ जाएं, आवाज दोगे तो आएंगें जरुर"।
लाइन हाजिर हुए एसएचओ, अब कहा ये...
वहीं दूसरी और महिला कांस्टेबल इन जनाब की जबरदस्ती बात करने से दुखी हो रही है। उसका हर बात में जवाब 'न' में सुनाई दे रहा है। आखिर जब ये जनाब बोलना बंद नहीं करते तो महिला कांस्टेबल दुखी होकर फोन कट कर देती है।
पिछले कई दिनों से इन एसएचओ के दो बातचीत के आॅडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने पीड़ित महिला कांस्टेबल की शिकायत पर एसएचओ पूनमसिंह पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं आरोपी थानाधिकारी का कहना है कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है।