फलहारी महाराज अभी भी गिरफ्तार नहीं, डॉक्टर ने कहा स्वस्थ है ले जाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण के आरोपों से घिरे फलहारी महाराज को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि अलवर के जिस हॉस्पिटल में वे भर्ती है वहां के चिकित्सक कह रहे है कि बाबा पूर्ण रुप से स्वस्थ है और वह जा सकता है।
इसी के चलते शुक्रवार को फलाहारी महाराज को अस्पताल के आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक बाबा को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे है।
वहीं जिस छात्रा ने फलाहारी महाराज पर यौन शोषण का आरोप लगाया है वह अभी भी अलवर में है। छात्रा से पुसिल मधुसूदन आश्रम का मौका मुआयना करा चुकी है और उसके बयान भी ले चुकी है।
किस बात का इंतजार कर रही पुलिस
लेकिन अभी तक फलाहार महाराज से पूछताछ होना बाकी है। वहीं पीड़िता के पिता ने आरोप लगाए है कि बाबा इस प्रकार के और भी कई कृत्य कर चुका है। यदि फलाहारी महाराज से गहनता से पूछताछ हो तो कई मामले खुल सकते है।
वहीं कभी बाबा का आर्शीवाद लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने वाले नेता और कारोबारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है। गौरतलब है कि बिलासपुर की रहने वाले एक छात्रा ने अलवर के कौशलेन्द्र प्रप्पनाचार्य फलहारी महाराज के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है।