{"_id":"5953207d4f1c1b0f368b4947","slug":"police-gave-the-notice-to-gangster-anandpal-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आनन्दपाल का शव ले लो, नहीं तो पुलिस कर देगी दाह संस्कार, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनन्दपाल का शव ले लो, नहीं तो पुलिस कर देगी दाह संस्कार, नोटिस जारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
रतनगढ़ मोर्चरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल मरने के बाद भी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। अब उसके शव को लेकर पुलिस व परिजनों के बीच खींचतान जारी है।
जानकारी के अनुसार आनंदपाल के एनकाउंटर के चार दिन बाद भी उसका शव परिजनों ने नहीं लिया है। पुलिस का कहना है कि चार दिन से डीप फ्रिज में रखा शव खराब होने लगा है। इसी के चलते पुलिस ने आनंदपाल के परिजनों के लिए नोटिस जारी किया है।
नोटिस में कहा है यदि 24 घंटे के भीतर आनंदपाल का शव नहीं लिया गया, तो पुलिस उसका अंतिम संस्कार कर देगी। गौरतलब है कि जहां एक ओर परिजन एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं।

शव का हो रहा है अपमान, अस्पताल बना छावनी
आनंदपाल सिंह।
यह नोटिस क्षेत्र के डीएसपी की ओर से जारी किया गया है। जिसमें लिखा है मोर्चरी में चार दिनों से शव रखा है, जिससे उसका अपमान हो रहा है। चूरू जिले के रतनगढ़ के अस्पताल की मोर्चरी में रखे आनंदपाल के शव की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
साथ ही रतनगढ़ में आनंदपाल के समर्थन में प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कस्बे में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में भी परिजन व ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहें है। गैंगस्टर आनंदपाल बीते शनिवार को चूरू के मालासर में एनकाउंटर के दौरान मारा गया था।