{"_id":"596644ca4f1c1b51088b467a","slug":"police-fireing-on-rajput-at-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हुकार रैली में फायरिंग: पुलिसकर्मियों को जलाने की कोशिश, एक की मौत, दो दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुकार रैली में फायरिंग: पुलिसकर्मियों को जलाने की कोशिश, एक की मौत, दो दर्जन घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कुचामन सिटी नागौर में भी प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंदपाल एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर नागौर के सांवराद में आयोजित हुंकार रैली के बाद फायरिंग हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। इनमें 18 पुलिसकर्मी बताए जा रहे है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को जलाने का भी प्रयास किए जाने की जानकारी मिली है। देर रात सांवराद में कर्फ्यू लगा दिया गया।
घायलों को डीडवना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में देर रात भर्ती कराया गया है। डीडवाना में अभी तनाव के हालात बने हुए है और वहां पुलिस के वाहनों में आगजनी भी की गई है।
खबर लिखे जाने तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हालात को काबू में करने में जुटे हुए हैं। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने देर रात कहा कि वहां पर भड़काउ भाषण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों को पकड़कर उन्हें जलाने का प्रयास किया गया। इस कारण एसपी के गार्ड को मजबूरन गोली चलानी पड़ी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस घटनाक्रम की जानकारी ली।

पटारियां उखाड़ी, रेल यातायात प्रभावित
हुंकार रैली में जुटे हजारों राजपूत
- फोटो : Amar Ujala
हुंकार रैली के बाद हजारों की संख्या में राजपूत समाज के लोग डीडवाना रेलवे ट्रेक की ओर बढ़ने लगे। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग कर इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं रुके। इस पर पुलिस ने हवाई फायर खोल दिया।
बताया जा रहा है कि जवाब में दूसरी ओर से भी फायरिंग की गई। फायरिंग में एक जने की मौत हो गई। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस व्यक्ति की मौत पुलिस की गोली से हुई है या फिर भगदड़ में। सभी घायलों को डीडवाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक एसपी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई और पटरियां उखाड़े जाने की भी सूचना है। इसे देखते हुए डीडवाना से गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है।