{"_id":"595de36d4f1c1bbd098b4948","slug":"police-fire-bullet-on-a-woman-in-kota","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराधी को पकड़ने गई पुलिस ने उसकी पत्नी पर ही चला दी गोली!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी को पकड़ने गई पुलिस ने उसकी पत्नी पर ही चला दी गोली!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
छावनी बना कोटा का एमबीएस अस्पातल,इनसैट में घायल नूरबानों
- फोटो : amar ujala
वारंटी को पकड़ने गई पुलिस द्वारा महिला पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कोटा ग्रामीण के देवली थाना इलाके के इस्लाम नगर में एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई।
इस दौरान गोली लगने से अपराधी की पत्नी घायल हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस महिला के पति रोशन को पकड़ने आई थी, जिस पर कोई केस नहीं है। इसी बात का विरोध किया तो पुलिस ने गोली चला दी। घायल महिला नूर बानों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Trending Videos
छावनी बना कोटा का एमबीएस अस्पताल
कोटा का एमबीएस अस्पताल
- फोटो : amar ujala
इस घटना के बाद अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। वहीं ग्रामीण एसपी राजीव पचार के मुताबिक रोशन एक वांछित अपराधी है जिसके घर दबिश के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और पथराव किया।
इसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में रबर बुलेट चलाई। एसपी ने कहा कि इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों के भी चोटें लगी है जिनका उपचार कराया जा रहा है। वहीं महिला के पैर में लगी गोली किसकी गन से चली, इसकी जांच की जा रही है।
महिला के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को मौके से बरामद एक मोबाइल और गोली का खोल सौंपा हैं और इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।