{"_id":"591570dc4f1c1b2165850e82","slug":"police-constable-burn-alive-in-rajsamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाहन में जिंदा जल गया ये कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वाहन में जिंदा जल गया ये कांस्टेबल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 12 May 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजसमंद के देलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक कंटेनर ने पुलिस की मोबाइल यूनिट की जीप को टक्कर मार दी। इससे वैन में आग लग गई और एक कांस्टेबल जिंदा जल गया।
जानकारी के अनुसार, उदयपुर राजसमंद फोरलेन रोड पर बीती देर रात पुलिस की मोबाइल यूनिट की जीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान नाथद्वारा की ओर जा रही जीप को बिलोता गांव के पास एक तेज गति से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप में मौजूद दो कांस्टेबल बाहर की ओर गिर पड़े और जीप साइड की ओर एक गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में गिरते ही जीप में आग लग गई। इसके चलते जीप में फंसा परावल निवासी कांस्टेबल रामसिंह जिंदा जल गया।
हालांकि, सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और पुलिस कांस्टेबल के अधजले शव को देलवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुर्दाघर में रखवाया। अब पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। उधर, हादसे में घायल हैड कांस्टेबल खमनोर के रहने वाले जसराज सालवी व चालक किशनलाल का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।