फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   police claim that ummar khan and two others have criminal record

अलवरः उमर व उसके साथी थे आदतन गो-तस्कर, रात को चोरी की पिकअप में ले जा रहे थे गोवंश

Tue, 14 Nov 2017 10:13 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 14 Nov 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
police claim that ummar khan and two others have criminal record
उमर खान

कथित गो-तस्कर उमर खान की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक ओर सोमवार को भी उमर खान का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। वहीं दूसरी ओर अलवर पुलिस का कहना है कि उमर खान व उसके दो साथी आदतन गो-तस्कर हैं।

विज्ञापन



पुलिस के अनुसार नौ नवंबर की रात को वे चोरी की पिकअप में गायों को ले जा रहे थे। जब उन्हें कथित गो-रक्षकों ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों और से ही कई राउंड फायरिंग हुई। इस बीच उमर को गोली लग गई और वह गिर गया। इस घटना में उमर की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान उसके साथ ताहिर को भी हाथ में दो गोलियां लगीं। ताहिर भी गो-तस्करी के दर्ज मामलों में पुलिस का वांटेड था। घटना में घायल ताहिर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनका तीसरा साथ जावेद फरार हो गया। जावेद अब तक पुलिस के सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो कथित गो-रक्षक गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी

police claim that ummar khan and two others have criminal record
crime scene
इस बीच जांच के दौरान ही पुलिस ने दो कथित गो-रक्षक रामवीर​ गुर्जर व भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार फरार हुए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस लगातार इनकी तलाश में दबिश दे रही है।

उमर खान के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार को जयपुर के गांधी सर्किल पर प्रदर्शन किया। पुलिस से आरोपियों के ​खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए परिजनों ने अभी तक उमर खान का पोस्टमार्टम भी नहीं होने दिया है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अलवर के बहरोड़ में कथित गो-तस्कर पहलू खान की मौत का मामला तूल पकड़ चुका है। इस मामले की गूंज संसद तक में सुनाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed