फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   police busted firing case in just few hours in udaipur

उदयपुर फायरिंग केस: पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2017 09:21 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 30 Jul 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
police busted firing case in just few hours in udaipur
फायरिंग
उदयपुर शहर में फतहसागर झील किनारे रानी रोड पर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने शनिवार शाम को एक आरोपी को गिरफ्तार कर बयान जारी किया है कि आरोपित युवक एयर गन से टैस्ट फायर कर रहा था जिसके कारण मोर्निंग वाॅक पर निकला युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन


उदयपुर एएसपी सुधीर जोशी ने बताया कि घटना के बाद अम्बामाता थाना पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी। चंद घंटों में ही पुलिस ने फायरिंग के आरोप में होटल पन्ना विलास संचालक के बेटे सिद्धान्त परिहार को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हुई एयर गन को भी जब्त कर लिया। 
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि पुलिस ने जब घटना स्थल के आस-पास के होटल और मकानों को खंगालते हुए होटल पन्ना विलास पहुंची, तो वहां सिद्धान्त होटल में बैठा हुआ उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को डिलीट कर रहा था। पुलिस ने जब इस बारे में सिद्वान्त से पूछताछ की तो वह ढंग से जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने जब सिद्धान्त से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपनी एयरगन से टैस्ट फायर कर रहा था। इसी दौरान एयरगन की एक गोली कमल को लग गई। पुलिस ने जब होटल की तलाशी ली तो वहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से पड़ी हुई शराब की बोतलें बरामद हुई। इस पर पुलिस ने अवैध शराब रखने के मामले में सिद्धान्त के पिता करणसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चंद घंटों में मामले का खुलासा तो कर दिया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर आरोपी के बयान पर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि शनिवार सुबह वाल्मीकि काॅलोनी निवासी कमल गहलोत अपने घर से पैदल रानीरोड पर मोर्निंग वाॅक के लिए जा रहा था। तब यह बात सामने आई थी कि इस दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने एयरगन से फायर कर दिया। छर्रे कमल के पेट व सीने पर लगे। घायल अवस्था में परिजन उसे शहर के महाराणा भूपाल चिकित्साल लेकर पहुंचे जहां तत्काल ऑपरेशन कर छर्रे निकाले गए। फिलहाल पुलिस के खुलासे के बाद परिजनों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed