{"_id":"58eb6e4e4f1c1b9e36cf542e","slug":"police-arrested-with-50-million-jewels","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख के जेवरात लेकर जा रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख के जेवरात लेकर जा रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में युवक
- फोटो : amar ujala
अजमेर में जीआरपी थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो सोने के जेवरात सहित एक युवक को गिरफ्तार किया।
जीआरपी डीएसपी अदिति कांवट के नेतृत्व में जीआरपी की टीम ने जोधपुर भोपाल ट्रेन से एक युवक के कब्जे से एक किलो 51 ग्राम सोना जब्त किया गया है। कांवट ने बताया कि युवक के पास जेवरात का कोई बिल नहीं मिला है। इतनी मात्रा में सोना ले जाने के संबंध में भी वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। लगभग 50 लाख रुपए की कीमत के जेवरात जब्त करके इसकी सूचना आयकर और वाणिज्यिक कर विभाग को भी दे दी है।
पकड़ा गया युवक नागौर निवासी रमेश आचार्य है। आरोपी रमेश मध्यप्रदेश में सोने की डिलीवरी देने की बात कह रहा है।