{"_id":"5951dca64f1c1b220f8b46fe","slug":"police-arrested-more-than-100-people-in-case-of-damage-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, गिरफ्तार हुए 100 से ज्यादा लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, गिरफ्तार हुए 100 से ज्यादा लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
गुलाबचंद कटारिया।
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने 124 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 74 उपद्रवियों को रविवार को जबकि 23 उपद्रवियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जबकि जसवंतगढ़ सीआई पर जानलेवा हमला व सरकार सम्पति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने 23 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लोगों को पुलिस ने आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद व आसपास के क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वहीं गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद अब राजनीति प्रारंभ हो गई है। कांग्रेस से सहित कई सामाजिक संगठनों ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सीबीआई जांच की भी मांग की है। वहीं आनंदपाल के परिजन भी सीबीआई जांच की मांग कर रहें है। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं स्वीकारती तब तक आनंदपाल का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन