फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police arrested five miscreants demanding extortion by firing at troll pump

Jaipur: पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले पांच बदमाश पुलिस ने दबोचे, मुठभेड़ में दो को लगी गोली

Sun, 26 Mar 2023 06:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 Mar 2023 06:00 PM IST
सार

जयपुर ग्रामीण एसपी राजीव पचार, सीकर जिला एसपी करण शर्मा की अगुवाई में कोटपूतली एएसपी विद्याप्रकाश के सुपरविजन में थाने और डीएसटी जयपुर ग्रामीण की टीम ने पांच बदमाशों का पीछा कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Police arrested five miscreants demanding extortion by firing at troll pump
पांच बदमाश पुलिस ने दबोचे - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर, कोटपूतली और सीकर की नीमकाथाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत पांच बदमाशों को लगातार पीछा कर दबोच लिया। शनिवार को यह कार्रवाई की गई। नेशनल हाईवे जयपुर दिल्ली रोड पर कोटपूतली के पास स्थित पेट्रोल पंप पर 24 मार्च को सुबह 3 बजे बलेनो कार में सवार होकर आए बदमाशों ने ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए पेट्रोल पंप कार्मिकों पर फायरिंग कर दी थी। बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर खड़ी एक कार, मोटरसाइकिल, पम्प मशीन, केबिन को लोहे की रॉड और डंडों से बुरी तरह तोड़ दिया और एक कार्मिक का सिर फोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ये कार्रवाई की।

विज्ञापन



विज्ञापन


राह चलते एक व्यक्ति की टांग तोड़ दी
पेट्रोल पंप के मालिक ने इस मामले की जानकारी कोटपूतली एडिशनल एसपी विद्या प्रकाश को दी। एएसपी के सुपरविजन में कोटपूतली एसएचओ सवाई सिंह और थाने की टीम सहित डीएसटी जयपुर ग्रामीण टीम ने आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने सीकर के रींगस कस्बे में बलेनो गाड़ी को तेज भगाकर एक्सीडेंट कर राह चलते एक व्यक्ति की टांग भी तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश बल्लू ने पेट में गोली मारकर मोटरसाइकिल सवार युवक से छीनी बाइक
बदमाशों की गाड़ी ऑफ रोड होने पर खेतों में भागते हुए बदमाशों को जनता के सहयोग से पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान मौका मिलने पर दो बदमाश एक दूसरी गाड़ी में भाग निकले। जिनका पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए नीमका थाना सदर क्षेत्र के गुहाला (पुलिस चौकी एरिया) गांव में आरोपियों की गाड़ी के सामने अपना पुलिस वाहन लगा दिया। तो बदमाश पैदल भाग लिए और एक ने मोटरसाइकिल सवार युवक से मोटरसाइकिल छीन ली। बाइक के लिए मना करने पर बदमाश बिल्लू ने बाइक मालिक के पेट में गोली मार दी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। वहीं, दोनों बदमाशों को जनता और लोकल पुलिस के सहयोग से दबोच लिया गया। जिन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। ग्रामीणों ने बदमाशों की जमकर धुनाई भी कर डाली।

इन आरोपियों को पकड़ा, दो घायल हुए
पुलिस ने शिवम पुत्र अवधेश शर्मा, जाति- ब्राह्मण उम्र 19 साल, निवासी- शक्तिनगर रेवाड़ी, थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी, जिला रेवाड़ी हरियाणा। अमित कुमार पुत्र विक्रम सिंह, उम्र 21 साल, जाति -गुर्जर, निवासी-कासिमपुर, थाना कोटकासिम, जिला अलवर। शशांक पुत्र देवेन्द्र कुमार गौतम, उम्र 19 साल, जाति- ब्राह्मण निवासी-सिवालों का मोहल्ला चाकसू, वार्ड नंबर 16 थाना चाकसू, जिला जयपुर। नितेश पुत्र पप्पू राम अहीर, निवासी- काला खाना, थाना बानसूर (अलवर)। बल्लू पुत्र गिरधारी वर्मा, निवासी- बास दयाल, थाना बानसूर (अलवर) को पकड़ा हैं। इनमें नतेश और बल्लू घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed