{"_id":"59be68cd4f1c1b2e688b5196","slug":"pm-s-birth-day-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का बर्थ डे: दरगाह पर चादर चढ़ा मांगी दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का बर्थ डे: दरगाह पर चादर चढ़ा मांगी दुआएं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 17 Sep 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
दरगाह पर की दुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूजा अर्चना और दुआओं का दौर दिन भर चला। किसी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तो किसी ने मंदिर में पूजा अर्चना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह में मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए गए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दरगाह में मोदी की लम्बी उम्र और सेहतमंदी के लिए भी विशेष दुआ की।
मदरसा बोर्ड के चैयरमेन और खादिम सैयद अफशान चिश्ती के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मखमली चादर और फूल पेश किए। चिश्ती ने कहा कि मोदी की सेहतमंदी के साथ ही देश में अमन चैन बना रहे और विश्व में भारत कीर्तिमान स्थापित करता रहे इसकी दुआ मांगी गई है। खादिम ने जियारत के बाद सभी कार्यकर्ताओं की दस्तारबंदी कर उन्हें ख्वाजा साहब का तबर्रूख भी भेंट किया।