{"_id":"59a182024f1c1bb7658b4569","slug":"pm-modi-will-come-in-udaipur-shiksha-pariwar-will-protest-for-demand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने नहीं सुनी तो अब पीएम मोदी के सामने करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने नहीं सुनी तो अब पीएम मोदी के सामने करेंगे विरोध
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 26 Aug 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
pm modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उदयपुर यात्रा के दौरान स्कूल शिक्षा परिवार की ओर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी है।
प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उदयपुर की यात्रा पर आ रहे है। इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 15 हजार करोड़ रुपए लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। स्कूल शिक्षा परिवार की ओर से आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में स्कूल शिक्षा परिवार के पदाधिकारियों ने सरकार पर प्राइवेट स्कूलों का शोषण करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। इसके विरोध में वे प्रधानमंत्री के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराएंगे। स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा के अनुसार, इसके लिए करीब 700 सदस्य उदयपुर पहुंच चुके हैं। इस दौरान इन लोगों द्वारा राज्य सरकार के विरोध में एक रैली का आयोजन भी किया जाएगा। शर्मा ने सरकार से मांग की है कि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे को मिलने वाली सभी सुविधाएं निजी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के समान मिले।

Trending Videos
ये हैं शिक्षा परिवार की मांगें
Narendra modi
उन्होंने आरोप लगाया है कि इस पर खर्च होने वाला रुपया राजस्थान के प्रत्येक नागरिक को वहन करना होता है इसलिए इसमें समानता भी जरूरी है। इसके अलावा आरटीई का भुगतान आगामी सत्रों की वास्तविक, भौतिक सत्यापन कि दर से हो ना कि 3 वर्ष पुरानी दर से हो। इसके साथ ही आरटीई एडमिशन के आवेदन लेने एवं प्रवेश देने की अंतिम तारीख साधारण प्रवेश तिथि तक जारी रहे।
शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा धौलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई थी और इन सभी मांगों से उनको अवगत भी कराया गया था। लेकिन उनकी ओर से किसी भी तरह का संतोषप्रद जवाब उन्हें नहीं मिला। इस वजह से अब वह अपनी आवाज को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाना चाहते हैं।