फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pm modi to address huge crowd in udaipur

पहली बार एक साथ एक ही जगह से हजारों करोड़ों की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम

Mon, 28 Aug 2017 12:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 28 Aug 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
pm modi to address huge crowd in udaipur
Narendra modi
29 अगस्त का दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होने वाला है जिसमें पीएम मोदी कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उदयपुर में कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रदेश को कई सौगातें देने वाले हैं। 
विज्ञापन


उदयपुर के चित्रकूट नगर के महाराणा प्रताप खेलगांव में होने वाली आम सभा में कुल 28 हजार करोड़ के कार्यों के लोकार्पण के साथ साथ शिलान्यास होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

देश में पहली बार एक ही जगह से इतनी सारी घोषणाएं

pm modi to address huge crowd in udaipur
उदयपुर के खेलगांव में पीएम के आने से पहले की जा रही तैयारियां - फोटो : amar ujala
यह पहला मौका है जब देश में किसी एक स्थान से एक साथ इतने कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास होने जा रहा है। 29 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी 12 बजकर 25 मिनट पर भारतीय वायुसेना के विमान से उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 

एयरपोर्ट से दोपहर साढ़े 12 बजे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से महाराणा प्रताप खेलगांव पहुंचेंगे। जहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण एवं शिलान्यास के समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान मोदी खेलगांव में आयोजित विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

सभा के बाद मोदी खेलगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रताप गौरव केन्द्र पहुंचेंगे। यहां पर मोदी के गौरव केन्द्र के अवलोकन के दौरान करीब बीस मिनट रुकने का कार्यक्रम है। इसके बाद मोदी हेलीकॉप्टर से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से 3:45 पर भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे। मोदी खेल गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिन कार्यों के लोकापर्ण करने वाले है उनमें यह सभी कार्य सम्मिलित है।

 

इन परियोजनाओं को पहनाया जाएगा अमलीजामा

pm modi to address huge crowd in udaipur
तैयारियों का जायजा लेते राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी अपने उदयपुर प्रवास के दौरान करोड़ो रुपए की परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाएंगे। एनएचएआई ने इस कार्यक्रम के लिए एक नया स्लोगन भी तैयार किया है जो है'सिर्फ सड़कें नहीं राष्ट्र का होगा निर्माण'


इन प्रोजेक्टस का होगा लोकार्पण
लोकार्पण - 6 लेन केबल स्टैंड पुल कोट में चंबल नदी के पार - 278 करोड़
लोकार्पण - 4 लेन गोमती चौराहा उदयपुर एनएच 8 - 1129 करोड़
लोकार्पण - 4 लेन राजसमन्द भीलवाड़ा खंड एनएच 758 - 1360 करोड़
लोकार्पण - 2 लेन की दस सड़कों पर होगा पेव्ड शोल्डर का निर्माण - 2845 करोड़


इनका होगा शिलान्यास
भूमि पूजन - 4 लेन बर बिलाड़ा-जोधपुर खंड, एनएच 112 - 1249 करोड़
भूमि पूजन - 6 लेन किशनगढ-गुलाबपुरा खंड, एनएच 79ए, एनएच 79 - 1184 करोड़
भूमि पूजन - 6 लेन गुलाबपुरा-चित्तौड़गढ़ खंड, एचएच 79 - 1378 करोड़
भूमि पूजन - 6 लेन चित्तौड़गढ़ से उदयपुर खंड, एनएच 76 - 1223 करोड़
भूमि पुजन - 6 लेन नया उदयपुर बाईपास, एनएच 8 - 726 करोड़
भूमि पुजन कृ 6 लेन उदयपुर से राजस्थान गुजरात बॉर्डर खंड, एनएच 8 - 1616 करोड़
सहित कुल 5610 करोड़ के लोकार्पण और 7822 करोड़ के होंगे भूमि पूजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed