फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pm modi's photos exhibition in jaipur

PM मोदी के दो लाख रूप देखने को मिलेंगे यहां, जन्मदिन होगा यादगार

Tue, 01 Aug 2017 06:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 01 Aug 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
 pm modi's photos exhibition in jaipur
modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दो लाख रूप देखने को मिलेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।
विज्ञापन



मोदी का जन्मदिन यादगार तरीके से मनाने के लिए जयपुर में खास तैयारी की जा रही है। उनके जन्मदिन 17 सितम्बर को उनके करीब दो लाख फोटाग्राफ्स की एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मोदी के प्रशंसक जयपुर निवासी मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब दो लाख फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी से वे विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। अब तक फोटोग्राफ्स की सबसे बड़ी प्रदर्शनी का रिकॉर्ड हांगकांग मेें बना है।

यहां सात साल पहले जुलाई 2010 में एक लाख 41 हजार 822 स्माइली फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी लगी थी। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए वे नरेंद्र मोदी के दो लाख फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी लगा रहे है। इसके लिए वे गिनीज बुक से स्वीकृति ले चुके है। गिनीज बुक के नियमों के अनुसार इस प्रदर्शनी में कोई भी फोटो 3.9 गुणा 3.9 इंच से कम का नहीं होगा।
विज्ञापन


पेशे से बिल्डर मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि फोटो के साथ उनका विवरण भी होगा। वे अब तक करीब एक लाख फोटोग्राफी जमा कर चुके हैं और बाकी के लिए प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फोटोग्राफ जुटाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने केन्द्र सरकार, प्रधानमंत्री कार्यालय और राजस्थान सरकार से भी सम्पर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक अपने नाम कर चुके हैं ये रिकॉर्ड्स

 pm modi's photos exhibition in jaipur
मनमोहन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
मनमोहन अग्रवाल को गिनीज बुक के रिकाॅर्ड बनाना उनका शौक है। वे अब तक छह विश्व रिकार्ड्स बना चुके हैं। वे वर्ष 1999 में ही एक अंतहीन कैलेण्डर बना चुके है। उनका कहना है कि हर 700 वर्ष में कैलेण्डरी रिपीट होता है। यह कैलेण्डर बनाने में अग्रवाल को छह माह का समय लगा। 

इसके अलावा 120 गुणा 40 के आकार का सबसे बडा कैलेण्डर, 40 फुट की लकडी की चम्मच, पोस्टकार्ड पर 64 हजार 691 बार राम नाम लिखने, 63 भाषाओं को उल्टा लिखने जैसे रिकार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। अग्रवाल कहते हैं कि दो और विश्व रिकाॅर्ड वो इस वर्ष पूरे कर लेंगे। उनका सपना है कि वे एक दिन में 36 विश्व रिकार्ड बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed