{"_id":"59a533744f1c1b1c278b457e","slug":"pm-modi-s-five-plans-that-will-make-the-future-better","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की पांच योजनाएं... जो भविष्य को और बेहतर बना देंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की पांच योजनाएं... जो भविष्य को और बेहतर बना देंगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 29 Aug 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
pm modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदयपुर के खेल गांव में अपने भाषण में सुनहरे भविष्य के सपने दिखाए। अपनी योजनाएं बताई। ऐसी योजनाएं जो भविष्य की बेहतरी के लिए बेहतर नजर आती है। ऐसी पांच बातें, जो किसानों से लेकर महिलाओं तक जुड़ी थी। ड्राइवर से लेकर सैलानियों तक जुड़ी थी। जानिए क्या और क्यों कहा पीएम मोदी ने...
विज्ञापन
Trending Videos
तो फिर पैसा उगलेगी सड़कें
pm modi
मोदी ने कहा कि अच्छी सड़कों से बेहतर नेटवर्क बनेगा। किसानों को इससे मदद मिलेगी, वे मंडी तक पहुंच सकेंगे। अपनी पसंद की मंडी में जाकर अपनी मर्जी से अपने फलों और सब्जियों को बेच सकेंगे। दूसरी तरफ टूरिस्ट भी आसानी से आ जा सकेंगे। फायदा प्रदेश को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं आएगी गांवों में क्रांति
पीएम नरेंद्र मोदी
उन्होंने कहा कि हम देश भर में सड़कों के साथ ऑप्टिकल फायबर का जबरदस्त नेटवर्क बिछाएंगे। ऑप्टिकल फायबर से गांवों में नई क्रांति का संचार होगा। जिन गावों में शिक्षा नहीं पहुंच पा रही है, उन आदिवासी व दूर दराज के इलाकों तक शिक्षा पहुंच सकेगी। इससे न केवल शिक्षा बल्कि चिकित्सा में भी सुविधा मिल सकेगी।
टूरिज्म को करें विकसित होगा फायदा
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
मोदी ने कहा कि राजस्थान में चुंबकी ताकत से जो पर्यटकों को लुभाती हैं। यहां अगर बेहतर सुविधाएं होंगी तो लाभ लोगों को ही होगा। फिर फूल वाला हो, चाय वाला हो, ढ़ाबे वाला हो, सभी को फायदा होगा, कमाई होगी।
ट्रांसपोर्ट का यूं होगा ट्रांसफोरमेशन
modi
मोदी ने अपने भाषण में अपनी नई योजना को भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को भी बदलना होगा। हम ऐसी योजना को लाने की तैयारी में है। जिस तरह ट्रेक्टर में सामान पहुंचाना हो, तो ट्रेन की तरह ही आगे की ट्रॉली बदल दी जाए। ट्रॉली बदलकर ड्राइवर परिवार के पास रहे, उसे समय दे। सामान आगे दूसरा ड्राइवर दूसरी ट्रॉली में ले जाए। इसी तरह की योजना पर काम चल रहा है।
गांवों तक पहुंचाएंगे जीएसटी का फायदा
PM MODI
पीएम ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद पूरे देश में एक कर व्यवस्था लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि मैं यहां मौजूद अधिकारियों से आग्रह करुंगा कि वे 15 दिन का अभियान चलाकर गांवों के छोटे व्यापारियों को भी जीएसटी से जोड़ें। जिससे जीएसटी का फायदा भी उन्हें मिल सके। इसका फायदा सरकार को भी होगा।