फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pm modi reach udaipur and will lay foundation of many road projects

बहुत बुरे थे हालात, ढीला ढाला आदमी होता तो डर जाता-मोदी

Tue, 29 Aug 2017 03:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 29 Aug 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
pm modi reach udaipur and will lay foundation of many road projects
पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उदयपुर से देशवासियों को महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं का तोहफा दिया। मोदी ने 15 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्होंने सत्ता सम्हाली तो योजनाएं गड्डे में थीं। हालात ऐसी थी कि जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्हे सबको निकाला और पटरी पर लाए। यदि कोई ढीला-ढाला आदमी होता तो डर जाता। 

विज्ञापन


उदयपुर के खेलगांव में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि उन्हें चुनौतियों को चुनने की आदत है और इस यही वजह है कि सबके सहयोग से इस संकट से बाहर निकले और आगे बढ़े। मोदी ने कहा कि चुनाव के वक्त वादे किए जाते है फिर उन्हें भुला दिया जाता है, देश कई साल से यह देखता आ रहा है। अब जमाना बदल गया है जब इन वादों को इलेक्शन में भुनाया जा सकेगा। जनता सब समझने लगी है। 
विज्ञापन


हम योजना का लक्ष्य पहले तय करते है और वे इस तरह बनाते है जिससे काम सरकार के कार्यकाल में पूरा हो सके। चुनाव के वक्त हमने जो वादे किए हैं उन्हें अपने कार्यकाल में ही पूरा करके रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि 15 हजार करोड़ की परियोजना राजस्थान की ऐतिहासिक घटना है। इन सड़कों से किसानों को फायदा होगा। अभी तक किसानों को शहर तक अपने फल सब्जियां ले जाने में दिक्कत होती है। अब सड़कों का जाल बिछने से उनकी समस्याएं दूर होंगी। काले रंग वाली सड़कें जीवन में रोशनी भर देती है। 

ट्यूरिज्म की ताकत, चाय वाला भी कमाएगा

pm modi reach udaipur and will lay foundation of many road projects
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
मोदी ने राजस्थान में ट्यूरिज्म की अपार संभावना बताई। उन्होंने कहा कि राजस्थान ट्यूरिस्ट की पहली पसंद है। सड़कों का विकास होने से ट्यूरिज्म का विकास होगा। ट्यूरिज्म में बहुत ताकत होती है। ट्यूरिस्ट आता है तो उसकी जेब से पैसा निकलेगा और पैसा यहां के लोगों की जेब में आएगा। माला बेचने वाला हो या फिर चाय वाला, सब कमाएंगे। 
 
राजस्थान में सड़कों का जाल मजबूत होने से ट्यूरिज्म का और विकास होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन 11 कार्यों के लिए भूमिपूजन किया है वे सभी डेढ़ साल में पूरे कर लिए जाएंगे। इससे राजस्थान की कायापलट होगी।  

 

रातों-रात अपनाया 125 करोड़ ने नई कर व्यवस्था

pm modi reach udaipur and will lay foundation of many road projects
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदयपुर पहुंचने पर राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 125 करोड़ की आबादी वाले इस देश में रातों-रात कर व्यवस्था बदल गई और लोगों ने उसका पूरी तरह समर्थन किया। 

उन्होंने राजस्थान के अफसरों को आह्वान किया कि वे जीएसटी के फायदों को छोटे से छोटे व्यापारी तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाए। इसके दायरे में वे छोटे-छोटे से व्यापारी को लाए, चाहे उसकी आय 10 लाख रुपए से कम हो।  प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में आई बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र हर आपदा में राज्य सरकार के साथ है। संकट से बाहर निकल के नए विश्वास के साथ मिलजुलकर प्रयास करेंगे

 इससे पूर्व विशेष विमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे है। पीएम मोदी के साथ केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी आए है। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवानी राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की। मोदी का मुख्य कार्यक्रम स्थल खेलगांव में राजस्थानी परंपरा से स्वगात किया गया। जहां पीएम मोदी का मुख्यमंत्री राजे ने शॉल भेंटकर अभिन्नदन किया। इसके बाद राजस्थान में हो रहें सड़क कार्यों की एक शॉर्ट फिल्म भी पीएम मोदी व लोगों को दिखाई गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके बाद उदयपुर के बडगांव में स्थित प्रताप गौरव केन्द्र भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed