फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   playboy arrested in Jaipur Girls used to call for service after seeing tattoo

Rajasthan: जयपुर में प्लेबॉय गिरफ्तार, खास किस्म का टैटू देखकर लड़कियां सर्विस के लिए बुलाती थी

Wed, 12 Oct 2022 08:10 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 12 Oct 2022 08:10 AM IST
सार

जयपुर पुलिस लूटपाट के एक केस की जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक शख्स को पकड़ा तो पता चला कि वो प्लेबॉय है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
playboy arrested in Jaipur Girls used to call for service after seeing tattoo
जयपुर में प्लेबॉय गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में पुलिस ने लूटपाट के आरोप में एक शख्स को पकड़ा तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। व्यक्ति ने बताया कि वह एक प्लेबॉय है। महिलाएं और लड़कियां उसे सर्विस के लिए बुलाती हैं।

विज्ञापन


थानाप्रभारी लखन सिंह खटाना के अनुसार जब उन्होंने पर्स चुराने पुलिस  सरगना से पूछताछ कर रहे थे, वह प्लेबॉय निकला। आरोपी ने बताया कि वह क्लबों में जाकर खड़ा हो जाता था। साइड में खड़ा होने के कुछ देर बाद ही उसके कस्टमर आ जाते थे। लड़कियां, महिलाएं प्लेबॉय को एप्रोच कर लेती थी। इसके बाद उसे सर्विस के लिए बुलाया जाता हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अकेला ही प्लेबॉय की सर्विस दे रहा था। 

विज्ञापन


चार अक्टूबर को मुहाना इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने पति के साथ स्कूटी पर जा रही महिला से पर्स छीनने की कोशिश और जानलेवा हमले का प्रयास किया था। उसी दिन शिप्रा पथ इलाके में पर्स और मोबाइल लूट की वारदात हुई थी। इन सभी वारदातों को खोलने में मुहाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुहाना थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने इस मामले में अजय मीणा, तनय जांगिड़ और अमन शर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोपी अजय मीणा और तनय जांगिड़ को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया था। वहीं आरोपी अमन से पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ की गई तो शिप्रा पथ में हुई पर्स और मोबाइल लूट का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


गर्दन पर गुदवाते हैं टैटू
बता दें कि जयपुर में प्लेबॉय का नेटवर्क पैर पसारता जा रहा है। अपने कस्टमर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेबॉय अपनी गर्दन पर एक खास किस्म का टैटू गुदवाते हैं। टैटू ही प्लेबॉय की पहचान है। इसको गर्दन के पास और शरीर के ऐसी जगहों पर गुदवाया जाता है, जिससे आसानी से देखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed