फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Plantation campaign in Jaisalmer

रेगिस्तान में चली हरियाली बढ़ाने की बयार

Thu, 27 Jul 2017 02:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
Plantation campaign in Jaisalmer
पौधारोपण - फोटो : अमर उजाला
बारिश शुरू होने के साथ ही रेगिस्तानी इलाकों में भी हरियाली बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। स्थानीय लोग भी इस मुहिम में बढ़—चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, जैसलमेर में जिला कलक्टर कैलाश चंद मीना के ड्रीम प्रोजेक्ट 'हरित जैसलमेर-एक घर-एक पेड़' अभियान की मुहिम गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी तक पहुंच गई है। इसी अभियान के तहत आज कुलधरा गांव में राजवेस्ट पॉवर लिमिटेड की ओर से ग्राम वन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर विधायक छोटूसिंह भाटी ने पौधरोपण कर अधिक से अधिक धरती का श्रंगार बढ़ाने का आह्वान किया। कलक्टर ने लोगों से एक घर एक पेड़ लगाने की लोगों से अपील की।
विज्ञापन


जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि जिस तरह पर्यटन के क्षेत्र में जैसलमेर जिले का नाम विख्यात है, उसी तरह हमें अधिक से अधिक पौधरोपण कर हरियाली के क्षेत्र में भी नाम रोशन करना है। प्रधान अमरदीन ने कहा कि पंचायत समिति जैसलमेर क्षेत्र में इस अभियान के तहत 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है, जो करीब पूरा होने जा रहा है। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदनलाल भाटी ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed