{"_id":"594787254f1c1bdf338b4a29","slug":"plant-a-neem-tree-the-collector-will-come-to-drink-tea-your-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम का पेड़ लगाएंगे, तो कलक्टर साब घर चाय पीने आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीम का पेड़ लगाएंगे, तो कलक्टर साब घर चाय पीने आएंगे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर में इन दिनों एक पहल की काफी चर्चा है। यदि आप अपने घर पर एक नीम का पेड़ लगाएंगे तो कलक्टर साहब आपके घर चाय पीने आएंगे। यह पहल जैसलमेर जिला कलक्टर ने शुरू की है। हालांकि, इसके साथ एक शर्त भी है कि आपको अपने घर में लगाए गए पेड़ की पर्याप्त देखरेख भी करनी होगी।
दरअसल, आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने और पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए जैसलमेर जिला कलक्टर ने अनूठी पहल की है। जिला कलक्टर कैलाश चंद मीणा ने जिले में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने को लेकर लोगों से अपील की है।
इसके अनुसार अगर लोग अपने घर के आगे एक नीम का पेड़ लगाएंगे तथा उसकी देखभाल करेंगे तो वे स्वयं उनके घर चाय पीने आएंगे। इसके बाद कलक्टर की इस अनूठी पेशकश की सब जगह तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
उधर, जिला कलक्टर कैलाश चंद मीना का इस सम्बंध में कहना है कि उन्होंने आमजन में पर्यावरण और पेड़ लगाने की जागरूकता पैदा करने के लिए ये बात कही है और उन्हें खुशी है कि लोग उन्हें ग्रामीण इलाकों से फोन करके बधाइयां दे रहे हैं।
लोगों का भी कहना है पर्यावरण संरक्षण के लिए यह एक अच्छी शुरुआत है, इससे जिले में पेड़ लगेंगे जो पर्यावरण संतुलन और बारिश के लिए कारगर साबित होंगे।
गौरतलब है कि आयुर्वेद और रेगिस्तानी भूमि को देखते हुए नीम का पेड़ लगाने में ज्यादा सहूलियत रहती है, इसे पानी की भी कम जरूरत होती है। ऐसे में नीम का पेड़ लगाने के लिए ये अपील की गई है।