फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pichola lake overflowed 11 feet water recorded in fatahsagar lake

छलक उठी पिछोला,फतहसागर भी लबालब

Sat, 29 Jul 2017 02:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
pichola lake overflowed 11 feet water recorded in fatahsagar lake
ओवरफ्लो होने के बाद पिछोला झील के गेट से निकलता पानी - फोटो : amar ujala
देश की सबसे खूबसूरत झीलों में शुमार उदयपुर की पिछोला छलक गई। वहीं फतहसागर भी 11 फीट के गेज को छू गया।
विज्ञापन


अब पिछोला से फतहसागर में पानी जाना बंद हो चुका है साथ ही मदार की नहर से फतहसागर लगातार भर रहा है। शहरी सीमा में स्थित मदार का तालाब छलकने के बाद पिछोला का छलकना स्थानीय जनता के लिए और पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। 

शहर अब पिकनिक स्पाॅट में तब्दील हो गया है। पर्यटक और आमजन लगातार पिछोला और फतहसागर पहुंच रहे हैं। बारिश की बूंदे भी उन्हें नहीं रोक पा रही है।  शनिवार सुबह साढ़े दस बजे पिछोला अपनी भराव क्षमता 11 फीट को छूकर छलक गया। अब यहां से बहता हुआ पानी आयड़ होकर उदयसागर में जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को दिनभर रिमझिम के के बाद रातभर तेज बारिश हुई। करीब एक पखवाड़े से फतहसागर व पिछोला में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। शहर में रात तक 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

प्रतापगढ़ का जाखम भी छलका

pichola lake overflowed 11 feet water recorded in fatahsagar lake
जाखम बांध के गेट से छोड़े गए पानी के बाद का खूबसूरत नजारा - फोटो : amar ujala
राजसमंद के कुम्भलगढ़ और नाथद्वारा में डेढ़ इंच बारिश के चलते बनास और गोमती में पानी की आवक जारी है। गोमती नदी में शनिवार सुबह दस बजे तक ढाई फीट तक बहाव हो गया है, वहीं खारी फीडर में साढ़े पांच फीट पानी राजसमंद झील में आ रहा है। इसके चलते विश्व प्रसिद्ध राजसमंद झील का जल स्तर 17 फीट पहुंच चुका है।

झील अब भी 15 फीट खाली है, लेकिन इस बार इसके छलकने की उम्मीद है। वहीं बाघेरी बांध पर 1.8 फीट की चादर जारी रहने से नन्दसमंद के चार गेट पांच-पांच फीट खुले हुए हैं। भराई बांध पर भी ढाई फीट की चादर चल रही है। रात में नन्दसमंद बांध पर भी करीब एक इंच बारिश हुई, जबकि चिकलवास बांध पर डेढ़ इंच व भराई बांध पर 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।उदयपुर सम्भाग के आदिवासी अंचल प्रतापगढ़ की धरियावद तहसील में स्थित जाखम बांध भी शनिवार सुबह 10 बजकर उन्नसी मिनट पर छलक गया। जाखम पर वर्तमान में करीब 5 सेंटीमीटर की चादर चल रही है।

जाखम नदी के अपवाह क्षेत्र में लगातार तेज बारिश के चलते पहली बार जाखम जुलाई माह में ही छलक गया है। शुक्रवार रात का बांध में एक साथ चार मीटर से अधिक की आवक होने से बांद पूरा भरने के बाद छलक गया। जाखम राजस्थान का सबसे उंचा बांध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed