फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   people taken out their protest outside of mp-s house in kota

जनता का आक्रोश, MP को अपनी सरकार के फैसले के खिलाफ देना पड़ा यह आश्वासन

Mon, 30 Oct 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 30 Oct 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
people taken out their protest outside of mp-s house in kota
कोटा से सांसद ओम बिरला के घर के बाहर ए​कत्रित हुए लोग - फोटो : Amar Ujala
राज्य सरकार के एक बड़े फैसले से नाराज लोगों ने आज सांसद के घर का घेराव किया। इसके बाद सांसद को अपनी ही पार्टी की सरकार के फैसले के खिलाफ जाकर जनता को उनकी मांग के अनुसार आश्वासन देना पड़ा।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के कोटा शहर का है। यहां पर बिजली कम्पनियों के निजीकरण के बाद शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों को कहना है कि ये मीटर उनकी जेब पर भारी पड़ रहे है। सामान्य मीटर की तुलना ये मीटर ज्यादा रीडिंग दे रहे है जिससे उनके बिजली के बिल ज्यादा आ रहे है। 
विज्ञापन

सांसद ने अधिकारियों को बुलाया और कहा..

people taken out their protest outside of mp-s house in kota
कंपनी के सीओओ से उलझता एक जनप्रतिनिधी - फोटो : Amar Ujala
इस समस्या को लेकर आज लोग तलवंडी स्थित सांसद ओम बिड़ला के घर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।

स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर लोगों के आक्रोश को देखते हुए बिड़ला ने बिजली कंपनी के मुख्य आॅपरेशन अधिकारी को बुलाया और लोगों की समस्या की जानकारी दी।  बिरला ने कंपनी अधिकारियों से स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की बात कही। वहीं उन्होनें आश्वासन दिया है कि किसी भी सूरत में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा, चाहे निजी कंपनी को ही शहर से हटाना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed