मौत का आंकड़ा 100 के पार, अब आपात स्थिति माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारें किसी भी स्थिति को तब तक गंभीरता से नही लेती है जब तक की लाशों का ढेर नहीं लग जाए। इन दिनों ऐसा ही कुछ राजस्थान में हो रहा है।
स्वाइन फ्लू अब प्रदेश में पूर्ण रुप से पैर जमा चुका है। इसी का नतीजा है कि जनवरी से अब तक यह वायरस राजस्थान में 104 लोगों की जान ले चुका है।
जबकि 1470 लोग अभी तक इस पॉजिटिव पाए गए है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार अभी मौतों का यह आंकड़ा और बढ़ेगा है। इसका प्रमुख कारण है प्रतिदिन सामने आ रहे स्वाइन फ्लू पॉजिटिव।
अभी भी स्थिति नियंत्रण में नहीं
बुधवार को राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में 70 नए पॉजिटिव सामने आए। जिसमें 17 पॉजिटव प्रदेश की राजधानी जयपुर में मिले है।
वहीं राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने 104 लोगों की मौत के बाद इसे आपातस्थिति माना है। इसी के चलते प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सकों के अवकाश अगले एक माह तक के लिए निरस्त कर दिए गए है।