{"_id":"59e996494f1c1b9e678b69ec","slug":"people-celebrates-diwali-at-its-best-in-all-parts-of-the-world","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर घर धूमधाम से मनी दीपावली, आज गोवर्धन पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर घर धूमधाम से मनी दीपावली, आज गोवर्धन पूजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा
पांच दिवसीय दीपोत्सव घर घर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। दीपोत्सव के आज चौथे दिन घरों में गोवर्धन पूजा होगी और मंदिरो में अन्नकूट प्रसादी का आयोजन होगा। आज सूबह घर के आंगन में महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया जिसकी दूध,दीप,फल, फूल,खील पताशे,अगरबत्ती,धूप एवं मिठाई से पूजा की गई और महिलाओं द्वारा गोवर्धन की परिक्रमा लगाई गई।
चूंकि दीपोत्सव के पांच दिवसीय त्यौहारों का अपना अलग अलग महत्व होता है इसलिए आज का दिन भी अपने आप में एक खास महत्व रखता है।
विज्ञापन
चूंकि दीपोत्सव के पांच दिवसीय त्यौहारों का अपना अलग अलग महत्व होता है इसलिए आज का दिन भी अपने आप में एक खास महत्व रखता है।
ग्रामीण इलाकों में आज से खाई जाएगी मूली
डेमो इमेज
जानकारी के अनुसार राजस्थान के आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां दीपावली से पहले मूली नहीं खाई जाती है। ऐसे में अब ग्रामीण गोवर्धन पूजा के दिन से मूली का सेवन शुरु करेंगे। मान्यता ऐसी भी है कि दीपावली के बाद से ही मूली में मिठास आना शुरू हो जाती है। क्योंकि ग्रामीण मानते हैं कि दीपावली के बाद से ही ठंड भी शुरू हो जाती है।