फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Peacocks unique weeds: The peacock broke down when her partner died, watch the video

मोरनी का अनोखा मातम: सालों का साथ छोड़ मोर ने तोड़ा दम, दफानते वक्त आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो

Wed, 05 Jan 2022 09:41 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 05 Jan 2022 09:41 AM IST
सार

इस मार्मिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। रविवार शाम को करीब आठ साल के नर मोर ने अंतिम सांस ली। जैसे ही उसने दम तोड़ा तो उसके तमाम साथी मोर-मोरनी एकत्रित हो गए। वे करीब तीन घंटे तक गुमसुम होकर मृत मोर के आसपास घूमते रहे। मानो साथी की मौत का मातम मना रहे हों। 
 

विज्ञापन
Peacocks unique weeds: The peacock broke down when her partner died,  watch the video
इस मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल - फोटो : Video Grab

विस्तार

जज्बात केवल इंसानों में ही होते हैं, ऐसा नहीं है। पशु पक्षी भी अपने साथी या जीवन साथी की मौत पर भावुक होते हैं। उन्हें भी इंसानों की तरह गम होता है। इसी बात को साबित करने वाली घटना राजस्थान के नागौर जिले के कुचेरा की थला ढाणी में सामने आई है। यहां मोर और मोरनी का अनोखा प्यार देखने को मिला। सालों का साथ छोड़कर जब बूढ़ा मोर मर गया तो ग्रामीणों ने उसे दफनाया। मोर की अंतिम विदाई में मोरनी शामिल हुई और नम आंखों से अपने प्राण प्यारे को अलविदा कहा।   

विज्ञापन


इस मार्मिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। रविवार शाम को करीब आठ साल के नर मोर ने अंतिम सांस ली। जैसे ही उसने दम तोड़ा तो उसके तमाम साथी मोर-मोरनी एकत्रित हो गए। वे करीब तीन घंटे तक गुमसुम होकर मृत मोर के आसपास घूमते रहे। मानो साथी की मौत का मातम मना रहे हों। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




नागौर के वन एवं वन्य जीव रक्षा के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप बिश्नोई ने बताया कि उनके खेतों पर विभिन्न जीव विचरण करते हैं। उनमें से ये मोर का जोड़ा तो उनके परिवार के सदस्यों की तरह था। 

बिश्नोई के अनुसार मोर का यह जोड़ा तो उनके साथ सुबह शाम खाना खाता था। जब वह कहीं बाहर गांव जाते और मोरों के साथ खाना खा नहीं पाते तो यह मोर बिल्कुल बच्चों की तरह रूठ जाते। वे दाना-पानी छोड़ देते। काफी मान मनुहार के बाद वह मानते थे। उन्हें मोरनी के मातम ने भावुक कर दिया।

देखें वीडियो
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed