{"_id":"61d51a8f164c1535af2ff8df","slug":"peacocks-unique-weeds-the-peacock-broke-down-when-her-partner-died-watch-the-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरनी का अनोखा मातम: सालों का साथ छोड़ मोर ने तोड़ा दम, दफानते वक्त आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरनी का अनोखा मातम: सालों का साथ छोड़ मोर ने तोड़ा दम, दफानते वक्त आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो
Wed, 05 Jan 2022 09:41 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:41 AM IST
सार
इस मार्मिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। रविवार शाम को करीब आठ साल के नर मोर ने अंतिम सांस ली। जैसे ही उसने दम तोड़ा तो उसके तमाम साथी मोर-मोरनी एकत्रित हो गए। वे करीब तीन घंटे तक गुमसुम होकर मृत मोर के आसपास घूमते रहे। मानो साथी की मौत का मातम मना रहे हों।
विज्ञापन
इस मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल
- फोटो : Video Grab
विस्तार
जज्बात केवल इंसानों में ही होते हैं, ऐसा नहीं है। पशु पक्षी भी अपने साथी या जीवन साथी की मौत पर भावुक होते हैं। उन्हें भी इंसानों की तरह गम होता है। इसी बात को साबित करने वाली घटना राजस्थान के नागौर जिले के कुचेरा की थला ढाणी में सामने आई है। यहां मोर और मोरनी का अनोखा प्यार देखने को मिला। सालों का साथ छोड़कर जब बूढ़ा मोर मर गया तो ग्रामीणों ने उसे दफनाया। मोर की अंतिम विदाई में मोरनी शामिल हुई और नम आंखों से अपने प्राण प्यारे को अलविदा कहा।
विज्ञापन
इस मार्मिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। रविवार शाम को करीब आठ साल के नर मोर ने अंतिम सांस ली। जैसे ही उसने दम तोड़ा तो उसके तमाम साथी मोर-मोरनी एकत्रित हो गए। वे करीब तीन घंटे तक गुमसुम होकर मृत मोर के आसपास घूमते रहे। मानो साथी की मौत का मातम मना रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
नागौर के वन एवं वन्य जीव रक्षा के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप बिश्नोई ने बताया कि उनके खेतों पर विभिन्न जीव विचरण करते हैं। उनमें से ये मोर का जोड़ा तो उनके परिवार के सदस्यों की तरह था।
बिश्नोई के अनुसार मोर का यह जोड़ा तो उनके साथ सुबह शाम खाना खाता था। जब वह कहीं बाहर गांव जाते और मोरों के साथ खाना खा नहीं पाते तो यह मोर बिल्कुल बच्चों की तरह रूठ जाते। वे दाना-पानी छोड़ देते। काफी मान मनुहार के बाद वह मानते थे। उन्हें मोरनी के मातम ने भावुक कर दिया।
देखें वीडियो
The peacock doesn’t want to leave the long time partner after his death. Touching video. Via WA. pic.twitter.com/ELnW3mozAb
— Parveen Kaswan (@ParveenKaswan) January 4, 2022