{"_id":"593e1fc24f1c1b0b559bea46","slug":"pcpndt-team-arrest-three-person-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं फेल कर रहे थे अवैध भ्रूण परीक्षण, पहाड़ी इलाकों में ले जाते थे महिलाओं को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं फेल कर रहे थे अवैध भ्रूण परीक्षण, पहाड़ी इलाकों में ले जाते थे महिलाओं को
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर व सीकर की पीसीपीएनडीटी सैल ने सोमवार सुबह चार बजे खेतड़ी के जंगलों में कार्रवाई कर अवैध सोनोग्राफी कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी लोग रवि सिंह गिरोह के सदस्य है।
विज्ञापन
इस गिरोह को राजस्थान में भ्रूण हत्या गिरोह के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी के अनुसार पीसीपीएनडीटी सेल करीब दो माह से इस गिरोह के सदस्यों पर नजर रख रही थी। सोमवार सुबह करीब चार बजे जब खेतड़ी के दुर्गम क्षेत्र में पोर्टेबल मशीन से सोनोग्राफी की जा रही थी तब सैल ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
यह गिरोह वाहन में पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन रखता है और चिकित्सकों की मिलीभगत से सोनोग्राफी की जाती है। गिरोह सोनाग्राफी के लिए महिलाओं को दुर्गम क्षेत्रों में ले जाता है। इस गिरोह के सभी सदस्य दसवीं फेल है और लिंग परीक्षण के लिए 30 हजार रुपए तक वसूलते है।
विज्ञापन
सुबह हुई कार्रवाई के बाद सैल की टीम इन आरोपियों को पूछताछ के लिए सीकर ले गई है। टीम के अनुसार इस गिरोह का जाल पूरे प्रदेश में फैला हुआ है। टीम को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद प्रदेश के कई बड़े अस्पताल व चिकित्सकों के नाम सामने आने की उम्मीद है।