{"_id":"59b935544f1c1bec7f8b6a53","slug":"pcpndt-cell-successfully-completed-89th-decoy-operation-in-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओ तेरी! लेडिज से रुपए लेकर चल रहा था ये गंदा धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओ तेरी! लेडिज से रुपए लेकर चल रहा था ये गंदा धंधा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 13 Sep 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
पीसीपीएनडीटी टीम के हत्थे चढ़े डॉक्टर और कंपाउंडर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेडिज से पहले तो हजारों रुपए ले लिए और फिर उसे कहा कि टाइम पर आ जाना, काम हो जाएगा। आज आखिरकार पुलिस ने इस गंदे धंधे को बेनकाब कर दिया।
मामला अजमेर जिले से जुड़ा है। यहां महिलाओं की कोख से खिलवाड़ करने वाले एक डॉक्टर और कंपाउंडर के काले कारनामों को बेनकाब कर दिया गया। पीसीपीएनडीटी दल ने आज अजमेर शहर के रामनगर के पांचैली चौराहे के पास स्थित के.एस.अस्पताल के रजिस्टर्ड सोनोग्राफी सेन्टर में 89वीं सफल डिकाॅय आॅपरेशन की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में चिकित्सक भावन यादव और कंपाउंडर राम चौधरी को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत भ्रूण लिंग जांच में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर सोनोग्राफी मशीन भी जब्त कर ली गई है।
मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि मुखबिर द्वारा अजमेर शहर में के.एस. अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी कर भ्रूण लिंग जांच करने की सूचना मिली। पुष्टि होने के बाद डिकाॅय दल तैयार कर कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई।

कंपाउंडर ही कर रहा था दलाली का काम
डेमो इमेज
डिकाॅय गर्भवती महिला को बोगस ग्राहक बनाकर एक अन्य सहयोगी महिला के साथ आज सुबह 11.30 बजे के.एस. अस्पताल भेजा गया। वहां मौजूद कंपाउंडर राम ने डिकाॅय राशि 10 हजार रुपए लेकर डिकाॅय महिला व सहयोगी को साढ़े 12 बजे सोनोग्राफी जांच करने के लिए कहा।
मिशन निदेशक ने बताया कि ठीक समय पर पहुंचने पर डिकाॅय महिला से कंपाउंडर राम ने अतिरिक्त 5 हजार रुपए लिए और डाॅ. भावन यादव ने डिकाॅय गर्भवती महिला की सोनोग्राफी कर भ्रूण लिंग की जानकारी दी। डिकाॅय दल ने गर्भवती से इशारा मिलते ही डाॅ. भावन यादव व कंपाउंडर राम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से डिकाॅय राशि के हू-बू-हू नम्बरी नोट भी बरामद किए गए।