फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   PCC President Govind Singh Dotasara angry over lack of crowd in Satyagraha

Jaipur: सत्याग्रह में भीड़ न जुटने पर पीसीसी अध्यक्ष नाराज, बोले- जो राहुल गांधी के साथ नहीं, उसकी जरूरत नहीं

Tue, 28 Mar 2023 03:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 28 Mar 2023 03:45 PM IST
सार

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता निष्कासन को लेकर पूरे प्रदेश में होने वाले सत्याग्रह में कांग्रेस के प्रदेश नेताओं की रुचि नहीं लेने पर भड़के पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। कहा उनकी जरूरत नहीं जो पार्टी के साथ नहीं

विज्ञापन
PCC President Govind Singh Dotasara angry over lack of crowd in Satyagraha
गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सत्याग्रह करने के एलान के बाद कुछ नेताओं की रुचि नहीं लेने और सत्याग्रह में भीड़ नहीं जुटने पर पीसीसी अध्यक्ष नाराज हो गए हैं। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के पास पहुंची रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार 86 नेताओं के नाम हैं, जिन्होंने सत्याग्रह में रुचि नहीं ली और भीड़ जुटाने में भी कामयाब नहीं हुए।

विज्ञापन


विज्ञापन

  
सूत्रों की मानें तो एक रिपोर्ट तैयार कर आलाकमान को सौंपने की तैयारी की जा रही है। इन नेताओं पर कार्रवाई की भी चर्चा चल रही है। आगामी चुनाव में भी इनको टिकट और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से अलग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इशारा भी दिया कि उनकी पार्टी को कोई जरूरत नहीं जो पार्टी लाइन पर चलने को तैयार नहीं हैं। जयपुर की सत्याग्रह से भी पीसीसी अध्यक्ष खुश नहीं हैं। समय से पहले अध्यक्ष पहुंचे फिर नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। भीड़ को लेकर भी पीसीसी अध्यक्ष संतुष्ट नहीं हैं और जो पोस्टर दिया गया था उसकी जगह जयपुर जिला टीम ने अपना पोस्टर लगा दिया जिसके चलते नाराजगी और भी बढ़ गई है।

पर्दे के पीछे वाले छह महीने बाद नहीं रहेंगे कांग्रेसी
प्रदेश अध्यक्ष ने यहां तक कह दिया कि लानत है एसी राजनीति पर, वो लोग जो आलाकमान के निर्देश के बाद भी पार्टी लाइन पर नहीं चल सकते, उनकी क्या जरूरत है? डोटासरा ने यह भी कहा कि जो नेता खुलकर विरोध नहीं कर रहे और पर्दे के पीछे हैं, उन सब पर नजर है। छह महीने बाद वो कांग्रेसी नहीं रहेंगे। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई और कांग्रेसी का खून नहीं खौलता तो वो कैसा कांग्रेसी। जो आज राहुल गांधी के साथ नहीं उसकी कांग्रेस को जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed