{"_id":"593ea9251126f4c90b8b4991","slug":"patwari-locked-in-room-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकर: दो घंटे तक पटवारी को कमरे में बंद किया, लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकर: दो घंटे तक पटवारी को कमरे में बंद किया, लगाया ताला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
पटवारी को पीछे कमरे में बंद कर खड़े लोग
- फोटो : amar ujala
सीकर जिले के धोद उपखंड के भैरूपुरा गांव में सोमवार को पट्टा वितरण शिविर में जबरदस्त हंगामा हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक पटवारी को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया।
जानकारी के अनुसार, भैरूपुरा गांव में सोमवार को पट्टा वितरण शिविर लगाया गया। इस दौरान शिविर में पट्टा वितरण नहीं करने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने पटवारी महावीर सिंह को बंधक बना लिया और कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पटवारी ने रिपोर्ट करने और हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। ऐसे में उन्होंने ऐसा किया। हालांकि, बाद में हंगामे की सूचना पर पंचायत समिति सदस्य अमरदीप, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पटवारी नियमानुसार तमाम रिपोर्ट और हस्ताक्षर करेंगे। तब जाकर करीब दो घंटे बाद पटवारी को ताला खुलवाकर कमरे से बाहर निकाला गया।